लाइफस्टाइल

Oolong Tea क्‍या है? शरीर का वजन घटाने से इम्यूनिटी बढ़ाने तक, इसके सेवन से आपको मिलेंगे कई फायदे

Oolong Tea: भारतीय घरों में चाय का खास जगह है. दूध वाली चाय के अलावा अब ओलोंग चाय भी लोग पसंद करने लगे हैं. यह चाय आधी किण्वित होती है, यानी ग्रीन टी और ब्लैक टी के बीच की. इसमें कई प्राकृतिक तत्व होते हैं जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं. आयुर्वेद में इसे शरीर का संतुलन बनाए रखने वाली चाय माना जाता है.

ओलोंग चाय वजन घटाने के लिए अच्छी मानी जाती है. यह पाचन को बेहतर बनाती है और शरीर की ऊर्जा बढ़ाती है. इससे जमा चर्बी कम होती है. वैज्ञानिक अध्ययनों में पाया गया है कि इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स मेटाबॉलिज्म तेज करते हैं और फैट बर्न करने में मदद करते हैं. नियमित पीने से वजन नियंत्रित रह सकता है.

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

यह चाय दिल को मजबूत बनाती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं. इससे रक्त संचार अच्छा रहता है और दिल पर बोझ नहीं पड़ता. कई रिसर्च बताते हैं कि ओलोंग चाय दिल की बीमारियों का खतरा कम कर सकती है.

मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए

ओलोंग चाय दिमाग को शांत और अलर्ट रखती है. इसमें थोड़ी कैफीन और एल-थियानाइन होता है जो थकान दूर करता है और तनाव कम करता है. आयुर्वेद कहता है कि शरीर शांत तो मन भी शांत. नियमित पीने से मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है.

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

यह चाय इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है. इसके एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देते हैं. वैज्ञानिकों के अनुसार, यह शरीर की सफाई करता है और छोटी बीमारियों से बचाता है. ओलोंग चाय रोजाना 2-3 कप पीना फायदेमंद हो सकता है.

प्यार को बचाना है तो ‘ईगो’ को करें बाहर: सॉरी और सच हैं रामबाण, इन 4 बातों को अपनाएं, पार्टनर के साथ बॉन्डिंग हो जाएगी मजबूत

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

18 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

32 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago