सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बार फिर ‘नोटबंदी’ की बात ने तूल पकड़ लिया है. वाट्सऐप और फेसबुक पर तेजी से एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 30 जून 2026 के बाद साल 2005 से पहले वाले ₹10, ₹20, ₹50 और ₹100 के पुराने नोट पूरी तरह बंद हो जाएंगे और बैंक उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे. लेकिन क्या ये वाकई में सच है, आइए जानते है इस दावे में कितनी सच्चाई है.
इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब मीडिया और सोशल मीडिया पर यह अफवाह उड़ी कि ‘बैंक ऑफ महाराष्ट्र’ ने एक सर्कुलर जारी कर 30 जून के बाद इन पुराने नोटों को लेने से मना कर दिया है. बात बढ़ती देख खुद बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर आकर इन दावों को खारिज कर दिया.
A false message is being circulated claiming that pre-2005 ₹10, ₹20, ₹50 & ₹100 notes will not be accepted after 30th Jun’26. Bank of Maharashtra clarifies that this information is incorrect. Customers are requested to rely only on official sources for authentic information. pic.twitter.com/afF5czNO7e
— Bank of Maharashtra (@mahabank) June 26, 2026
बैंक ने #FakeMessageAlert हैशटैग के साथ साफ शब्दों में कहा, ‘इंटरनेट पर एक गलत और भ्रामक मैसेज फैलाया जा रहा है कि हमारी शाखाओं में 2005 से पहले के नोट नहीं लिए जाएंगे. हम साफ करना चाहते हैं कि यह जानकारी पूरी तरह झूठी है. ग्राहकों से अपील है कि वे ऐसी अफवाहों पर भरोसा न करें और इन्हें आगे शेयर भी न करें.’
दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने साल 2015 में एक सर्कुलर जारी किया था. उसमें कहा गया था कि बाजार में 2005 से पहले के महात्मा गांधी सीरीज वाले नोट अब बहुत कम बचे हैं. चूंकि नए नोटों में सिक्योरिटी फीचर्स ज्यादा बेहतर हैं, इसलिए लोग चाहें तो बैंकों में जाकर स्वेच्छा से अपने पुराने नोट बदल सकते हैं.
आरबीआई ने तब भी और आज भी यह बिल्कुल साफ कर रखा है कि ये पुराने नोट कानूनी रूप से पूरी तरह मान्य (Legal Tender) हैं और देश में इन्हें बंद करने की कोई योजना नहीं है. यानी आपके पास रखे पुराने नोट आज भी असली पैसे हैं और हमेशा रहेंगे.
बता दें कि सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी अफवाहें फैलती रहती हैं, इसलिए किसी भी मैसेज, पोस्ट या वीडियो पर विश्वास करने से पहले उसकी जांच जरूर करें.
ये भी पढ़ें: Fact Check: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के शहीदों को हाल ही में पहली बार मिली मान्यता? जानें क्या है सच्चाई
-भारत एक्सप्रेस
Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…
अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…
पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…
Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…