फैक्ट चेक

Fact Check: पीएम मोदी ने कहा, यह पवन नहीं आंधी है, जानें वायरल हो रहे वीडियो का सच

बिहार में चुनाव का माहौल जोरो-शोरो से चल रहा है और कल 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान भी होने को है. वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर आए दिन इससे जुड़ा कोई न कोई वीडियो देखने को मिल ही जाता है. इस बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है, जिसमें पीएम मोदी कहते नजर आ रहे हैं कि, ये पवन नहीं आंधी है. आइए जानते हैं वीडियो के पीछे का सच.

वायरल वीडियो में क्या है?

दरअसल इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो पीएम मोदी का है.  इस वीडियो में वो ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ये पवन नहीं आंधी है, इसके बाद इसमें पवन सिंह की एक क्लिप आती है. इस वीडियो से ऐसा लग रहा है कि पीएम मोदी भोजपुरी स्टार पवन सिंह की तारीफ कर रहे हैं.

अब इसको यूजर्स ‘मोदी जी भी मान गए, पवन नहीं आंधी’ लिखकर शेयर किए जा रहे है.

क्या है असल सच?

भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने इस वीडियो की पड़ताल की. जांच करते समय पहले हमने कीवर्ड सर्च का इस्तेमाल किया, जिसके बाद हमें असली वीडियो मिला. ये असल वीडियो 7 जून 2024 का है, जिसमें एक्टर व जनसेना पार्टी के चीफ पवन कल्‍याण को भी देखा जा सकता है. इस वीडियो में पीएम मोदी के ‘यह पवन नहीं आंधी है’ कहने पर पवन कल्याण हाथ जोड़कर अभिवादन करते दिखाई देते है.

कीवर्ड सर्च के समय हमें इसके साथ ही एक प्रमुख मीडिया वेबसाइट की खबर भी मिली, जो 12 जून को अपलोड किया गया था, जिसके हेडलाइन की शुरुआत ‘पवन नहीं, आंधी है…’ से हुई थी.

हमनें भाजपा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल को भी स्कैन किया तो हमें 7 जून को लाइव हुआ एक वीडियो मिला. इस वीडियो से इस बात की पुष्टि हो गई पीएम मोदी ने पवन कल्याण  के लिए ये बात कही है न की भोजपुरी स्टार पवन सिंह के लिए.

इससे इस बात की भी पुष्टि होती है कि वायरल हो रहे वीडियो को एडिट कर पवन सिंह के क्लिप के साथ जोड़ा गया है.

निष्कर्ष

वायरल वीडियो एडिटेड और भ्रामक है. पीएम मोदी ने ‘यह पवन नहीं, आंधी है’ वाली बात भोजपुरी गायक पवन सिंह के लिए नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी के नेता पवन कल्याण के संदर्भ में कही थी. वीडियो को एडिट कर गलत संदर्भ में चुनावी प्रचार के लिए इस्तेमाल किया गया.

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव के बीच राहुल गांधी के वायरल वीडियो का सच, क्या सच में उन्होंने कही थी ये बात?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

7 minutes ago

24 घंटे, 5 खौफनाक हादसे और 50 से ज्यादा मौतें: कोलकाता से ग्वालियर तक…काल बनकर टूटी रफ्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…

38 minutes ago

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

40 minutes ago

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

1 hour ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

1 hour ago