Fact Check: बिहार विधानसभा के बीच सोशल मीडिया पर फर्जी और भ्रामक वीडियो तजी से वायरल हो रहे हैं. इसी सिलसिले में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें उन्हें ये कहते हुए दिखाया गया है मुझे कोई बिमारी नहीं होती, मेरा डायरेक्ट ऊपर से कनेक्शन है. मैं भगवान से डायरेक्ट बात करता हूं.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वायरल वीडियो के क्लिप को कई यूजर्स सच मानकर शेयर कर रहे हैं. फेसबुक पर एक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि इसको कोई बीमारी नहीं होती, क्योंकि भगवान से इसका डायरेक्ट कनेक्शन है. वीडियो के ऊपर भी यही लाइन लिखी गई है.
वायरल क्लिप की पड़ताल
हालांकि भारत एक्सप्रेस ने इस वायरल क्लिप की पड़ताल की और पाया कि यह वीडियो एडिटेड है. राहुल गांधी ने यह बात खुद के लिए नहीं बल्कि पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कही थी.
जांच के दौरान एक समाचार चैनल के फेसबुक पर एक रील मिली जिसमें राहुल गांधी बिहार के दरभंगा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने दिल्ली में छठ पूजा के लिए बनाए गए तालाब का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा,
“देखो भइया, 56 इंच की छाती है. यमुना में जाकर मैं स्नान कर रहा हूं. मुझे कोई बीमारी नहीं होती, मेरा डायरेक्ट ऊपर से कनेक्शन है. मैं भगवान से डायरेक्ट बात करता हूं.”
न्यूज एजेंसी के एक्स हैंडल पर वीडियो
एक न्यूज एजेंसी के एक्स हैंडल पर भी 29 अक्टूबर को अपलोड किया गया वही वीडियो मिला. जिसमें राहुल गांधी का पूरा बयान देखा जा सकता है. राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल पर भी इस भाषण का पूरा वर्जन उपलब्ध है जिसमें 35वें मिनट पर यह क्लिप आती है.
#WATCH | Darbhanga, Bihar | Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "PM Modi said that he will bathe on the Yamuna for Chhath. I said in the last meeting that we can get anything done from PM Modi during the elections. In the next meeting, if 200 people from the crowd ask PM Modi to… pic.twitter.com/x47nPB9gyp
— ANI (@ANI) October 29, 2025
फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर की पहचान
पड़ताल में यह भी सामने आया कि जिस यूजर ने यह फर्जी पोस्ट किया है उसके फेसबुक पर ढाई हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है.
निष्कर्ष
राहुल गांधी की वायरल क्लिप एडिटेड है. उन्होंने भगवान से डायरेक्ट कनेक्शन वाली बात खुद के लिए नहीं बल्कि पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कही थी. यह क्लिप गलत तरीके से काट-छांट कर सोशल मीडिया पर फैलाया गया है, जो पूरी तरह भ्रामक और फर्जी है. चुनावी माहौल में ऐसे वीडियो लोगों को गुमराह कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

