Fact Check: इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रही तनातनी के बीच इंटरनेट पर दावों और जवाबी दावों की बाढ़ बनी हुई है. इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आसमान छूती आग की लपटें और धुएं का गुबार देखा जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि ये ईरान द्वारा इजरायल के सबसे बड़े शहर तेल अवीव पर किए गए भीषण हमले का मंजर है. कुछ यूजर्स तो यहां तक कह रहे हैं कि इस युद्ध में अब तक 2 लाख लोगों की जान जा चुकी है. लेकिन क्या ये वाकई में सच है. आइए जानते है.
दरअसल, एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को 27 मार्च 2026 को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि ईरान ने तेल अवीव को जहन्नुम बना दिया है.
अब ये इस वीडियो को कई अन्य यूजर्स इसी दावे के साथ शेयर कर रहे है.
तथ्यों की जांच करने पर पता चला कि ये वीडियो अगस्त 2025 का है. उस वक्त इजरायल ने यमन की राजधानी सना पर एयरस्ट्राइक की थी. साथ ही कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 24 अगस्त 2025 को इजरायली फाइटर जेट्स ने सना में एक ऑयल स्टेशन और पावर प्लांट को निशाना बनाया था. ये वीडियो उसी हमले का है, जिसे अब करीब सात-आठ महीने बाद गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है.
इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस समय मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं. रिपोर्ट्स की माने तो, 24 मार्च 2026 को ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला जरूर किया था, जिसमें तेल अवीव में कुछ लोग घायल हुए और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा. लेकिन वायरल वीडियो उस घटना का नहीं है. सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने के लिए यमन के पुराने वीडियो को तेल अवीव का बताकर पेश किया जा रहा है.
बता दें कि इन वीडियो को शेयर करने वाले ज्यादातर अकाउंट्स हाल ही में यानी मार्च 2026 में ही बनाए गए हैं.
इसलिए किसी भी वीडियो या दावे पर भरोसा करने से पहले उसकी जांच या फिर किसी विश्वसनीय सोर्स से पुष्टि जरूर करें.
ये भी पढ़ें: क्या ईरान ने कतर के गैस प्लांट को फूंक दिया? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच
-भारत एक्सप्रेस
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…
CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…