खेल

कैप्टन कूल के बिना शुरू होगा ‘यलो आर्मी’ का अभियान! जानें अचानक IPL 2026 के शुरुआती मैचों के लिए क्यों बाहर हुए धोनी?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) के प्रशंसकों के लिए शनिवार की सुबह एक बड़ा झटका लेकर आई. टीम के पूर्व कप्तान और रूह कहे जाने वाले एमएस धोनी ‘काफ स्ट्रेन’ (पिंडली में खिंचाव) के कारण शुरुआती दो हफ्तों के लिए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

दरअसल CSK ने 28 मार्च की सुबह आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि धोनी फिलहाल रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और उन्हें पूरी तरह फिट होने में कम से कम 14 दिन का समय लग सकता है. 44 वर्ष की उम्र में भी मैदान पर बिजली जैसी फुर्ती दिखाने वाले धोनी के लिए यह चोट एक बड़ी बाधा बनकर आई है क्योंकि पिछले कुछ सीजन से वे लगातार घुटने की समस्याओं और सर्जरी से जूझते रहे हैं.

किन मैचों में खलेगी माही की कमी?

धोनी की अनुपस्थिति का सबसे बड़ा असर CSK के शुरुआती तीन महत्वपूर्ण मुकाबलों पर पड़ेगा. टीम को अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है. इसके बाद 3 अप्रैल को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पंजाब किंग्स के साथ भिड़ंत होनी है, जहां  फैंस अपने चहेते सितारे के दीदार को बेताब रहते हैं.

लेकिन सबसे ज्यादा मायूसी 5 अप्रैल के मैच को लेकर है जब चेन्नई का मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से उनके घर में होना है. क्रिकेट जगत में ‘धोनी बनाम कोहली’ की इस जंग का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन अब फैंस को इस महामुकाबले में धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट देखने को नहीं मिलेंगे.

फिटनेस की अग्निपरीक्षा पर कैप्टन कूल

धोनी पिछले दो सालों से अपनी फिटनेस को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. 2024 के सीजन के बाद उन्होंने घुटने की सर्जरी कराई थी और अक्सर मैदान पर उन्हें पट्टी या आइसपैक के साथ देखा जाता रहा है. खुद धोनी ने भी स्वीकार किया है कि साल के 10 महीने खुद को हाई-इंटेंसिटी क्रिकेट के लिए तैयार रखना उनके करियर की सबसे बड़ी चुनौती साबित हो रहा है.

हालांकि धोनी की गैरमौजूदगी में टीम की विकेटकीपिंग और फिनिशिंग की जिम्मेदारी अब युवा कंधों पर होगी, लेकिन मैदान पर उनकी कप्तानी वाली सूझबूझ और ‘डीआरएस’ (धोनी रिव्यू सिस्टम) की कमी पूरी कर पाना लगभग नामुमकिन होगा.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को ICC से मिला क्रिकेट में ‘तबाही’ का लाइसेंस! 15 के होते ही क्या खुल गया टीम इंडिया का दरवाजा?

कब तक वापसी की उम्मीद?

CSK के मेडिकल स्टाफ और फिजियो लगातार धोनी की रिकवरी पर नजर बनाए हुए हैं. अगर रिहैब की प्रक्रिया योजना के अनुसार चलती है, तो उम्मीद जताई जा रही है कि धोनी 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच से मैदान पर वापसी कर सकते हैं. तब तक के लिए चेन्नई की कप्तानी और रणनीति को धोनी के बिना ही पटरी पर बनाए रखना टीम मैनेजमेंट के लिए एक कड़ा इम्तिहान होगा. फैंस अब दुआ कर रहे हैं कि माही जल्द से जल्द फिट होकर लौटें, क्योंकि उनके बिना ‘यलो आर्मी’ की जर्सी अधूरी सी नजर आती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

29 minutes ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

40 minutes ago

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

2 hours ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

2 hours ago