फैक्ट चेक

Fact Check: बरेली हिंसा से नहीं जुड़ा मौलाना पिटाई वाला वीडियो, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मौलाना पुलिस की पिटाई की आपबीती सुनाते नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बरेली हिंसा का है, जहां ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद में पुलिस ने लोगों को पीटा था.

वायरल वीडियो का सच

जब भारत एक्सप्रेस की टीम ने पड़ताल की तो पता चला कि इस वायरल वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है. जांच में दावा गलत पाया गया. पता चला कि वायरल वीडियो का संबंध उत्तर प्रदेश से नहीं बल्कि बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी से है.

क्या है सच?

फरवरी 2024 में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने मौलाना मोहम्मद फिरोज की पिटाई की थी. इस घटना को लेकर बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सरकार की आलोचना भी की थी. जांच के बाद तीन पुलिसकर्मियों और दो चौकीदारों को निलंबित कर दिया गया था और साथ ही थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी को पद से हटाया गया था.

ये भी पढ़ें- Fact Check: मायावती की रैली में उमड़ा जनसैलाब का वीडियो हुआ वायरल, जानें सच

बरेली हिंसा से कोई संबंध नहीं

बरेली की घटना अलग थी वहां ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद के बाद लाठीचार्ज हुआ था लेकिन दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध नहीं है.

निष्कर्ष

वायरल वीडियो बिहार का पुराना वीडियो है जिसे गलत दावे के साथ उत्तर प्रदेश के बरेली हिंसा से जोड़ा जा रहा है. बरेली हिंसा से इस वीडियो का कोई संबंध नहीं है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

11 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

12 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

25 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

30 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

43 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

1 hour ago