हाल ही में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 9 अक्टूबर को लखनऊ में एक विशाल रैली की थी. अब इस रैली से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं इस वीडियो का सच क्या है.
क्या है दावा?
वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर जनसैलाब उमड़ पड़ा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह बसपा की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की हालही में हुई लखनऊ रैली का है.
View this post on Instagram
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने 9 अक्टूबर को शेयर किया था. यूजर ने शेयर करते हुए लिखा कि 10 बजे, आज लखनऊ में जन सैलाब, बहन जी का जलवा था, है, और रहेगा.
वीडियो की पड़ताल
भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने वीडियो का विश्लेषण किया तो उसमें पाया कि वीडियो में एक इमारत पर Hostel Sol लिखा हुआ है. जब इस बिल्डिंग को गूगल लेंस पर सर्च किया गया, तो पता चला कि यह हॉस्टल अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स शहर में स्थित है.
As per @TyCSports, more than 4 million (4,000,000+) Argentina 🇦🇷 fans have now gathered near the Obelisco of Buenos Aires to for victory parade of Argentina’s World Cup 🏆 win celebration. pic.twitter.com/kRuEnotsnl
— ARG Soccer News ™ 🇦🇷⚽⭐️⭐️⭐️🏆 (@ARG_soccernews) December 20, 2022
टीम ने इसी से मिलते-जुलते और भी वीडियो खोजे जिसमें पाया गया कि ठीक यही वीडियो 20 दिसंबर 2022 को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था. इसे ARG Soccer News नामक एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया था, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यह वीडियो अर्जेंटीना द्वारा फुटबॉल विश्व कप जीतने के जश्न का है.
न्यूज सर्च करते हुए हमें एक मीडिया रिपोर्ट मिली जो 19 दिसंबर को प्रकाशित की गई थी. इस रिपोर्ट के अनुसार अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में 18 दिसंबर को लाखों फुटबॉल प्रशंसक इकट्ठा हुए थे, जब टीम ने फ्रांस को हराकर विश्व कप जीता था.
कहां हुई मायावती की रैली?
वहीं दूसरी ओर वर्तमान मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मायावती की रैली लखनऊ के कांशीराम स्मारक स्थल पर हुई थी. लेकिन इस वायरल हो रहे वीडियो में वहां से जुड़ा कोई भी ऐसा द्श्य नहीं है जिससे ये पहचान हो सके कि यह वीडियो लखनऊ के कांशीराम स्मारक स्थल का है.
निष्कर्ष
इससे यह बात साफ होती है कि ये वीडियो पुराना है और लोगों में भ्रम पैदा करने के प्रयास से शेयर किया गया है. वायरल हो रहा यह वीडियो लखनऊ नहीं बल्कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम की विश्व कप जीत के जश्न का है.
ये भी पढ़ें: Fact Check: नीतीश ने कहा- तेजस्वी संभालेंगे बिहार, वायरल हुआ वीडियो, जानें सच्चाई
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




