Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है. दरअसल एक पॉडकास्ट शो में एक लड़की कहती है कि राजस्थान के एक गांव में आज भी एक ऐसी प्रथा है जिसमें शादी के बाद पहले ससुर फिर देवर और फिर अंत में पति सं संबंध बनाना होता है. इतना ही नहीं लड़की ने यह भी कहा कि जो पहला बच्चा होता है उसे गिरा दिया जाता है. इस बयान ने लोगों को हैरान कर दिया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया.
जैसे ही वीडियो वायर हुआ सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कुछ लोगों ने तो इसे सच मान लिया तो कुछ ने इसे पूरी तह झूठा बताया. मामला बढ़ता देख नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (NCIB) ने इस दावे की जांच की और पाया कि लड़की का दावा पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है.
NCIB ने अपने सोशलम मीडिया एक्स अकाउंट पर लिखा,
“उन्होंने राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में काफी पड़ताल की लेकिन कहीं भी ऐसी कोई परंपरा या रस्म का प्रमाण नहीं मिला. उन्होंने साफ कहा कि यह दावा सिर्फ पब्लिसिटी पाने और लोगों को गुमराह करने के लिए फैलाया गया है.”
NCIB ने राजस्थान पुलिस से अपिल की है कि इस तरह की भ्रामक और समाज में नफरत फैलाने वाली सामग्री बनाने वाली महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. साथ ही आम जनता से भी अनुरोध किया कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और उन्हें आगे न फैलाएं.
कुछ यूजर्स ने भी इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दी. एक ने लिखा,
“हम राजस्थान से हैं ऐसी कोई रस्म हमने कभी नहीं सुनी. ये महिला झूठ फैला रही है.”
दूसरे ने कहा,
“यह सिर्फ प्रसिद्धि पाने का तरीका है जो समाज के मूल्यों को ठेस पहुंचाता है.”
इसे भी पढ़ें-केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah का गुजरात दौरा, अहमदाबाद को दी सेहत और हरियाली की सौगात
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हर बात सच नहीं होती. जरूरी है कि हम किसी भी जानकारी को जांचे-परखे बिना आगे न बढ़ाएं और अफवाहों से बचें.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…