Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Fact Check: वायरल वीडियो में राजस्थान की झूठी प्रथा का दावा, NCIB ने बताया अफवाह, जानें क्या है पूरा मामला?

Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पॉडकास्ट वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है. लड़की राजस्थान के एक गांव की परंपरा के बारे में बता रही है.

Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है. दरअसल एक पॉडकास्ट शो में एक लड़की कहती है कि राजस्थान के एक गांव में आज भी एक ऐसी प्रथा है जिसमें शादी के बाद पहले ससुर फिर देवर और फिर अंत में पति सं संबंध बनाना होता है. इतना ही नहीं लड़की ने यह भी कहा कि जो पहला बच्चा होता है उसे गिरा दिया जाता है. इस बयान ने लोगों को हैरान कर दिया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया.

वीडियो पर छिड़ा बहस

जैसे ही वीडियो वायर हुआ सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कुछ लोगों ने तो इसे सच मान लिया तो कुछ ने इसे पूरी तह झूठा बताया. मामला बढ़ता देख नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (NCIB) ने इस दावे की जांच की और पाया कि लड़की का दावा पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है.

NCIB ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?

NCIB ने अपने सोशलम मीडिया एक्स अकाउंट पर लिखा,

“उन्होंने राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में काफी पड़ताल की लेकिन कहीं भी ऐसी कोई परंपरा या रस्म का प्रमाण नहीं मिला. उन्होंने साफ कहा कि यह दावा सिर्फ पब्लिसिटी पाने और लोगों को गुमराह करने के लिए फैलाया गया है.”

राजस्थान पुलिस से NCIB की अपील

NCIB ने राजस्थान पुलिस से अपिल की है कि इस तरह की भ्रामक और समाज में नफरत फैलाने वाली सामग्री बनाने वाली महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. साथ ही आम जनता से भी अनुरोध किया कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और उन्हें आगे न फैलाएं.

यूजर्स की तीखी प्रतिक्रिया

कुछ यूजर्स ने भी इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दी. एक ने लिखा,

“हम राजस्थान से हैं ऐसी कोई रस्म हमने कभी नहीं सुनी. ये महिला झूठ फैला रही है.”

दूसरे ने कहा,

“यह सिर्फ प्रसिद्धि पाने का तरीका है जो समाज के मूल्यों को ठेस पहुंचाता है.”

इसे भी पढ़ें-केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah का गुजरात दौरा, अहमदाबाद को दी सेहत और हरियाली की सौगात

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हर बात सच नहीं होती. जरूरी है कि हम किसी भी जानकारी को जांचे-परखे बिना आगे न बढ़ाएं और अफवाहों से बचें.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital