मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे राजनीतिक माहौल के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. इस वीडियो से दावा किया जा रहा है कि मुंबई में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) का सड़कों पर उतरकर कड़ा विरोध कर रहे हैं.
दरअसल, सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर चुनाव आयुक्त से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में भीड़ दिखाई देती है, जिनके हाथों में बांग्लादेशी झंडे और कुछ लोग बांग्लादेशी टी-शर्ट पहने नजर आते हैं. इसी वीडियो को शेयर करते हुए इंटरनेट पर यह दावा किया जा रहा है कि अब मुंबई में अवैध रूप से रहे बंग्लादेशी भी SIR को लेकर सवाल खडें कर रहे हैं.
जांच में पता चला कि वायरल हो रहे वीडियो का SIR या मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चल रहे किसी विरोध-प्रदर्शन से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है. जांच में वायरल वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई, जिसे 4 अक्टूबर 2026 को पब्लिश किया गया था. रिपोर्ट के सामने आते ही पूरा मामला साफ हो गया.
दरअसल, यह वीडियो मुंबई से सटे पालघर जिले के विरार स्थित एमएचएडीए (MHADA) इलाके का है. वहां एक कमर्शियल एडवर्टाइजमेंट और बाइक शूट के लिए सड़क की एक लेन को विधिवत ब्लॉक किया गया था. शूटिंग के सीन के दौरान ही कुछ कलाकारों और युवाओं को बांग्लादेशी झंडा फहराने और वहां की टी-शर्ट पहनने के लिए कहा गया था.
स्थानीय निवासियों को जब बिना किसी पूर्व जानकारी के शूटिंग में दूसरे देश का झंडा लहराते देखा, तो उन्होंने इसे राष्ट्रीय भावनाओं से जोड़कर तुरंत पुलिस से शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद विरार और नालासोपारा के कुछ युवाओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर विरोध दर्ज कराया और झंडे को जला दिया था.
मुंबई के सामाजिक कार्यकर्ता ने भी पुष्टि की कि यह महज एक कमर्शियल ऐड की शूटिंग का हिस्सा था, जिसे अब सोशल मीडिया पर गलत संदर्भ देकर और फर्जी दावा फैलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है.
इस जांच से यह साफ है कि वायरल हो रहे वीडियो का CEC ज्ञानेश कुमार से कोई लेना-देना नहीं है. इस वीडियो को गलत संदर्भ से शेयर किया गया है, इसलिए सोशल मीडिया पर दिखने वाले हर वीडियो पर एक ही नजर में भरोसा न करें.
यह भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच
-भारत एक्सप्रेस
Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…