Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बाबरी मस्जिद के नींव रखने वाले विधायक हुमायूं कबीर की हत्या, जानें वायरल पोस्ट का सच

आज के इस डिजिटल दुनिया में सोशल मीडिया केवल अपने विचारों को शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया. बल्कि ये वायरल पोस्ट्स का गढ़ भी बन चुका है. अब साशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है, कि बाबरी बानवाने वाले हुमायूं कबीर की गोली मारकर हत्या हो गई.

आज के इस डिजिटल दुनिया में सोशल मीडिया केवल अपने विचारों, तस्वीरों और अनजान लोगों से जुड़ने का एक प्लेटफॉर्म ही नहीं रह गया . बल्कि ये वायरल पोस्ट्स का गढ़ भी बन चुका है. ठीक ऐसे ही इस बीच एक और पोस्ट्स वायरल हो रहा है, जिससे ये दावा किया जा रहा है कि Babri Masjid बानवाने वाले हुमायूं कबीर की गोली मारकर हत्या हो गई. लेकिन असल में इसकी सच्चाई कुछ और ही है.

क्या है दावा?

दरअसल, 7 दिसंबर को एक फेसबुक यूजर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘बाबरी मस्जिद बनाने वाले हुमायूं कबीर की गोली मारकर हत्या। मेरा देश बदल रहा है… जय श्री राम. इस पोस्ट के बाद अफवाह तेजी से फैलने लगी.’

बता दें कि हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं, जिन्हें निलंबित कर दिया गया है.

जांच में आई सच्चाई

इस दावे के साथ वायरल होने पर हमारी भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने इसकी पुष्टि जरुरी समझी. जांच के लिए हमारी टीम ने सबसे पहले इससे जुड़े कीवर्ड्स को सर्च किया. लेकिन इससे जुड़े किसी भी विश्वसनीय मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी कोई खबर नहीं मिली.

इसी खोज के क्रम में हमें एक मीडिया वेबसाइट पर 6 दिसंबर की एक रिपोर्ट मिली, जिसके अनुसार हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा क्षेत्र में भारी भीड़ की मौजूदगी में मस्जिद की आधारशिला रखी थी. रिपोर्ट में ये भी बताया गया था कि कार्यक्रम में देश-विदेश से कई इस्लामी धर्मगुरु भी पहुंचे थे. साथ ही कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति भी बनी, लेकिन हिंसा या किसी हमले की कोई घटना नहीं हुई.

इसके बाद हमें एक विश्वसनीय मीडिया युट्यूब चैनल की एक रिपोर्ट में ये साफ किया गया कि टीएमसी ने उन्हें पहले ही सांप्रदायिक राजनीति के आरोप में पार्टी से बाहर कर दिया था, पर फिलहाल वे स्वस्थ और सुरक्षित हैं.

इस जांच से ये बात साफ हो गई की वायरल हो रहा दवा झूठा और भ्रामक है, जिसे बिना किसी प्रमाण के फैलाया जा रहा है. दिलचस्प बात ये है कि इस दावे को पोस्ट करने वाले फेसबुक यूजर के तीन लाख फॉलोवर्स हैं.

ये भी पढ़ें: भोपाल में ब्लास्ट साजिश रचने वाले युवक की गिरफ्तारी का वीडियो वायरल, सच्चाई कुछ और

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital