फैक्ट चेक

योगी सरकार के बुलडोजर एक्शन पर भड़के हाई कोर्ट के जज? जानें क्या है असली वजह

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने से नाराज जज साहब ने योगी सरकार और उनके अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है. वीडियो में कहा जा रहा है कि अदालत ने मस्जिद को डीएम के निजी पैसों से दोबारा बनवाने का आदेश दिया है.

क्या है वायरल दावा?

दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो को शेयर किया. वाडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा, ‘बुल्डोजर एक्शन पर भड़के जज साहब! सहारनपुर मस्जिद DM के पैसों से बनेंगी?’

वहीं, वायरल वीडियो में भी एंकर बोलता है कि यूपी के सहारनपुर में मस्जिद को गिराए जाने पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. इसके साथ ही कोर्ट की ऑनलाइन सुनवाई की एक क्लिप दिखाई जाती है, जिसमें जज साहब किसी अधिकारी को फटकारते हुए कह रहे हैं, ‘क्यों तोड़ दिया आप लोगों ने घर? क्या यहां भी बुलडोजर चलने लगा?… पर्सनल पॉकेट से पांच-पांच लाख का मुआवजा दिलवाएंगे.’

क्या है असल सच्चाई?

वायरल वीडियो की जानने के लिए कोर्ट वाले हिस्से को रिवर्स इमेज सर्च किया गया. सर्च करते ही वीडियो की असलियत सामने आ गई. दरअसल, सर्च में एक इसी से जुड़ी एक प्रतिष्ठित न्यूज संस्था की रिपोर्ट मिली, जिसे दिसंबर, 2022 में पब्लिश किया गया था. इसके अलावा यह क्लिप उत्तर प्रदेश का नहीं, बल्कि पटना हाईकोर्ट की है.

रिपोर्ट के अनुसार, उस वक्त पटना हाईकोर्ट के जस्टिस संदीप कुमार संजोगा देवी नाम की एक महिला की याचिका पर सुनवाई कर रहे थे. महिला का घर अवैध तरीके से बुलडोजर से तोड़ दिया गया था, जिस पर नाराजगी जताते हुए जज साहब ने अधिकारियों को फटकार लगाई थी.

क्या है सहारनपुर मस्जिद का असल विवाद?

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को अवैध अतिक्रमण मानते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने 16 जुलाई को गिराने का आदेश दिया था और जुर्माना लगाया था. मस्जिद कमेटी ने इस फैसले को अदालत में चुनौती दी थी, लेकिन 2 सितंबर को याचिका खारिज होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की. स्थानीय नेताओं और मस्जिद कमेटी ने इसे 100 साल पुरानी इमारत बताया था.

निष्कर्ष

इस जांच से यह साफ है कि वायरल हो रहा क्लिप से किया जा रहा दावा पूरी तरह झूठा है, जिसे भ्रामक तौर पर फैलाया जा रहा है. इसलिए ऐसे किसी भी वीडियो पर भरोसा करने से पहले एक उसके सच होने पर मंथन जरूर करें. बिना किसी विश्वसनीय रिपोर्ट के ऐसे वीडियोज पर भरोसा न करें.

यह भी पढ़ें: क्या ग्लेशियर फटने से आई नेपाल में बाढ़? जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

1 minute ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

18 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

35 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

55 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago