Photo Credit- Social Media viral Post
हाल ही में 5 अगस्त को कुख्यात गैंगस्टर सतीश मराठा का गुजरात के सुरत में हत्या कर दी गई थी. इसी मामले से जुड़ा एक दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इंटरनेट पर पोस्ट और वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि सतीश मराठे कोई गैंगस्टर नहीं बल्कि एक समाजिक कार्यकार्ता थे. लेकिन असल सच्चाई कुछ और ही है.
दरअसल, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सूरत में एक सामाजिक कार्यकर्ता की मुस्लिम युवकों ने हत्या कर दी.
वायरल पोस्ट में लिखा गया कि गुजरात के सूरत में सामाजिक कार्यकता सतीश मराठे युवक की मुस्लिम युवकों ने झुग्गी के पास ले जाकर दर्दनाक हत्या कर दी और फरसा से काट डाला.
पुलिस रिपोर्ट और आधिकारिक बयानों के अनुसार, सतीश मराठे कोई सामाजिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि खुद एक गैंगस्टर थे. उनकी हत्या के पीछे किसी तरह का सांप्रदायिक विवाद नहीं, बल्कि आपसी रंजिश और गैंगवार मुख्य वजह थी.
मामले की जांच में सामने आया है कि इस पूरी वारदात का मुख्य साजिशकर्ता राहुल मंडल उर्फ राहुल ‘अपार्टमेंट’ है. राहुल मंडल ने लाजपोर सेंट्रल जेल में बंद रहने के दौरान अपने गैंग के एक साथी पर हुए हमले का बदला लेने के लिए सतीश मराठे की हत्या का पूरा प्लान तैयार किया था. आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए वयस्कों के नाम केतन सिरसाथ (19), राहुल दुबे (20), करण दुबे (20), अजीत गोस्वामी (25), आकाश ठाकुर (18) और राहुल कपूरे (29) हैं. इसके अलावा वारदात में शामिल 4 नाबालिगों को भी जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश कर रिमांड होम भेजा गया है. आरोपियों के नामों से ही स्पष्ट है कि इसमें किसी प्रकार का सांप्रदायिक एंगल नहीं है.
इस जांच से यह साफ है कि सूरत में सतीश मराठे की हत्या गैंगवार और पुरानी दुश्मनी का नतीजा थी. इसे सोशल मीडिया पर झूठे सांप्रदायिक दावों के साथ जोड़कर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है, जो पूरी तरह बेबुनियाद है.
यह भी पढ़ें:आधार कार्ड पर फ्री स्कूटी और मोबाइल फोन? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस नई योजना की सच्चाई
-भारत एक्सप्रेस
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…
Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…
अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में जो हुआ, उसने कई लोगों को 1986…