Bharat Express DD Free Dish

आधार कार्ड पर फ्री स्कूटी और मोबाइल फोन? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस नई योजना की सच्चाई

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो से दावा किया जा रहा है कि सरकार आधार कार्ड धारकों को मुफ्त में स्कूटी, मोबाइल फोन और रिचार्ज दे रही है.

PM Modi AI Video Offering Free Scooty On Aadhaar Bharat Express

सरकार द्वारा अकसर स्टूडेंट्स को लैपटॉप, साईकिल और स्कूटीज बांटती है. यह स्कीम चुनिंदा और मेधावी छात्रों के अकादमी में अच्छे मार्क्स लानें पर दिया जाता है. इसी बीच ठीक ऐसा ही एक स्कीम सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से शेयर किया जा रहा है. इससे दावा किया जा रहा है कि आधार कार्ड के धारकों को स्कूटी, मोबाइल फोन और मुफ्त रिचार्ज दिया जाएगा. लेकिन इस दावे की असल सच्चाई कुछ और ही है.

क्या है वायरल दावा?

दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने पीएम मोदी का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सरकारी योजना के नाम पर मुफ्त सुविधाए देने की बात बताई गई. अब यह दावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल रहा है.

क्या है असल सच?

दावे को लेकर पीआईबी फैक्ट चेक ने पड़ताल की. PIB फैक्ट चेक के अनुसार, पोस्ट में इस्तेमाल किया गया पीएम मोदी की वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है. वहीं, पीआईबी ने यह भी बताया कि आधार कार्ड के धारकों को फ्री में स्कूटी, मोबाइल फोन और मुफ्त रिचार्ज की योजना भी गलत है. सरकार ने ऐसे किसी भी योजना को लेकर कोई आधिकारिक नोटिस नहीं दी है.

इस जांच से यह साफ है कि वायरल हो रहा वीडियो एआई जेनरेटेड है और इसके साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह से भ्रामक और झूठा है. इसलिए ऐसे किसी भी वीडियो, पोस्ट या तस्वीर पर भरोसा करने से पहले उसकी जांच जरूर करें. साथ ही ऐसे किसी भी योजना पर विश्वास करने से पहले एक बार जरूर सरकारी योजना के वेबसाइट पर जाकर उसकी पुष्टि जरुर करें.

यह भी पढ़ें: लद्दाख मिनीमार्ग चेकपोस्ट पर महिला का हंगामा, ‘We are Gen-Z’ बयान पर बवाल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read