हेल्थ

15 दिन में एक बार करें उपवास, कैंसर हो जाएगा खत्म…, CMD उपेंद्र राय से बातचीत में आचार्य मनीष का बड़ा खुलासा

Acharya Manish: भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने आचार्य मनीष से लंदन में खास बातचीत की. बातचीत में आचार्य मनीष ने स्वस्थ जीवनशैली, खानपान, पंचकर्म, एसिडिटी, फैटी लिवर, कैंसर समेत कई स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि आज की खराब दिनचर्या और गलत खानपान की वजह से लोग खुद अपने शरीर के खिलाफ काम कर रहे हैं.

आचार्य मनीष ने कहा कि मानव शरीर बीमार होने के लिए नहीं बना है, लेकिन हमारी जीवनशैली ऐसी हो गई है कि हम लगातार बीमारियों को न्योता दे रहे हैं. उन्होंने किडनी, हृदय, लीवर, शुगर, ब्लड प्रेशर और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं के पीछे जीवनशैली और खानपान को अहम कारण बताया.

हर छह महीने पंचकर्म कराने की सलाह

पंचकर्म को लेकर आचार्य मनीष ने कहा कि आयुर्वेद में हजारों वर्षों से शरीर की शुद्धि के लिए इसकी चर्चा की गई है. उन्होंने महर्षि चरक के ग्रंथों का उल्लेख करते हुए वमन, विरेचन, बस्ति, नस्य और रक्तमोक्षण को पंचकर्म की प्रमुख प्रक्रियाओं के रूप में बताया.

उन्होंने दावा किया कि शरीर में समय के साथ जमा होने वाले विषैले तत्वों से छुटकारा पाने के लिए हर छह महीने में पंचकर्म कराया जाना चाहिए. उनके मुताबिक, ऐसा करने से व्यक्ति को बीमारियों से बचाने में मदद मिल सकती है.

CMD उपेंद्र राय के प्रश्न और आचार्य मनीष का जवाब-

सीएमडी उपेंद्र राय: जो डायलिसिस हो रहा है, ब्लड कैंसर जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं. जो एक्यूट एसिडिटी का इश्यू है, वह लगभग हर दूसरे भारतीय में देखने को मिल रहा है. आखिर ये सब बीमारियां क्यों हो रही हैं? इसकी वजह क्या है? और कैसे बड़े सस्ते इलाज से सारी चीजें ठीक हो सकती हैं?

आचार्य मनीष: एसिडिटी का इलाज बताया- छोटी इलायची और लौंग के 10-10 दाने ले लो और तवे पर भून लो. इसका पाउडर बनाकर रख लो. सुबह-सुबह खाली पेट एक चुटकी जीभ पर रखो और ऊपर से गर्म पानी पी लो. आप हैरान रह जाओगे इसके फायदे देखकर. आपकी सालों से जो गुलाबी गोली चल रही है, वह छूट जाएगी.

सीएमडी उपेंद्र राय: थायराइड की समस्या औरतों में सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है. प्रेग्नेंसी के बाद शायद ही कोई ऐसी औरत हो, जिसे हार्मोनल डिसऑर्डर न हो.

आचार्य मनीष: देखो, मैं सब बता देता हूं. चाहे वह किडनी फेल हो, लीवर फेल हो, कैंसर हो या हार्ट की प्रॉब्लम हो, शुगर हो या बीपी हो, या जोड़ों का दर्द हो- कोई भी बीमारी हो. हमारा शरीर बीमार होने के लिए नहीं बना है. हमारे भारत का हर व्यक्ति हर 6 महीने बाद आयुर्वेदिक तरीके से पंचकर्म कराना शुरू कर दे.

सीएमडी उपेंद्र राय: पंचकर्म क्या चमत्कार करता है?

आचार्य मनीष: हजारों साल पहले महर्षि चरक ने हमारे ग्रंथों में पंचकर्म के बारे में लिखा था. जैसे हम रोज घर में झाड़ू लगाते हैं, रोज घर में पोछा लगाते हैं. इसके बाद भी एक्स्ट्रा कचरा कैसे निकल आता है? ऐसे ही हमारे शरीर में रोज गंदगी बनती है, जिसे हम सुबह-सुबह निकाल देते हैं. लेकिन वह गंदगी पूरी तरह से नहीं जाती है. धीरे-धीरे शरीर में टॉक्सिन इकट्ठे हो जाते हैं, जो आगे जाकर बीमारी पैदा करते हैं.

इसलिए हजारों साल पहले महर्षि चरक ने वमन, विरेचन, बस्ति, नस्य और रक्तमोक्षण की बात की है. यह पंचकर्म शरीर को डिटॉक्स करने का सबसे बढ़िया तरीका है. मैं सारे भारतीयों को बोलूंगा कि हर 6 महीने बाद पंचकर्म कराओ. बीमार पड़ोगे ही नहीं.

सीएमडी उपेंद्र राय: फैटी लीवर को ठीक करने का क्या उपाय है?

आचार्य मनीष: जब भी गन्ने का सीजन आए, 4 चम्मच गन्ने का रस, आधा चम्मच पुदीना, आधा चम्मच धनिया, आधा चम्मच अदरक और आधा चम्मच नींबू—इन सभी को मिला लो. फिर एक चम्मच मुंह में रखो और इसे 60 बार चबाओ, फिर दूसरा चम्मच लो. यह करने से 4 घंटे पहले और 4 घंटे बाद तक कुछ मत खाओ. आप रिजल्ट देखकर हैरान हो जाओगे. 1-2 महीने के अंदर आपका फैटी लीवर कम होना शुरू हो जाएगा. पीलिया रोग में भी यही उपाय काम करता है.

सीएमडी उपेंद्र राय: मेरी बड़ी बहन को कैंसर था, जिसे आपने ठीक कर दिया. कैंसर को सही करने का क्या उपाय है?

आचार्य मनीष: अगर आप चाहते हो कि आपको इस जन्म में कैंसर न हो, तो आप हर 15 दिनों में 3 दिन के लिए एक बार अपनी बॉडी को उपवास पर ले जाओ. उपवास के दिनों में आपको ये चीजें खानी हैं-

दो पत्ते अमरूद, दो पत्ते बरगद, दो पत्ते पीपल, 4-5 पत्ते पान के, 15-20 पत्ते पुदीना, 15-20 पत्ते धनिया और 15-20 करी पत्ते, 50 ग्राम पालक, मेथी, बथुआ, बड़ा टुकड़ा कच्ची हल्दी और थोड़ी-सी काली मिर्च- इन सबको मिलाकर जूस बना लो और तीन दिनों तक इसी जूस पर रहो.

ऐसा करने से आपकी बॉडी खुद ही कैंसर को खत्म कर देगी. हर 15 दिन पर ये करते रहें. आपके बॉडी में बनी गांठ, ट्यूमर, सॉलीन ये गायब हो सकती हैं.

अगर कोई महिला है और बच्चेदानी के अंदर सॉलीन है, तो यही उपाय पीरियड्स के दिनों में करे. और खाने में रोटी-चावल, दूध-दही और पनीर न लें, सिर्फ ड्रिंक का इस्तेमाल करें. आप हैरान हो जाओगे कि बॉडी की गांठें कैसे गायब हो गईं.

ये भी पढ़ें- एक्शन होगा, चर्चा होगी और…सत्य निकेतन में 7 छात्रों की मौत का जिम्मेदार कौन? उठे 5 सवाल

आचार्य मनीष ने बातचीत के दौरान कहा कि वह लंदन में भी लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं देने और इलाज करने की दिशा में काम कर रहे हैं. उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली और आयुर्वेदिक पद्धतियों के जरिए लोगों को बीमारियों से बचाने पर जोर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

33 seconds ago

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

19 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

23 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

40 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

47 minutes ago

मल्लिका शेरावत की लालू परिवार में धमाकेदार एंट्री, तेज प्रताप ने खुद खोला ये बड़ा राज; देखें VIDEO

Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…

52 minutes ago