हेल्थ

Bhramari Pranayama: स्ट्रेस और बेचैनी से मिलेगी तत्‍काल राहत, रोज सिर्फ 5 मिनट करें यह खास योग

Bhramari Pranayama Benefits: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और मानसिक थकान एक बड़ी समस्या बन गई है. लोग अक्सर बेचैनी और काम के दबाव के कारण शांत महसूस नहीं कर पाते.

इस समस्या के समाधान के लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने ‘भ्रामरी प्राणायाम’ का सुझाव दिया है. यह प्राणायाम न केवल मन को शांत करता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में भी बहुत कारगर है.

क्या है भ्रामरी प्राणायाम?

भ्रामरी प्राणायाम योग की एक ऐसी तकनीक है जिसमें सांस छोड़ते समय भौंरे जैसी गूंज पैदा की जाती है. ‘भ्रामरी’ शब्द का अर्थ ही ‘भ्रमर’ यानी भौंरा होता है. योग विशेषज्ञों के अनुसार, जब हम इस प्राणायाम का अभ्यास करते हैं, तो शरीर के भीतर एक विशेष प्रकार का कंपन पैदा होता है.

यह कंपन दिमाग की नसों को आराम पहुंचाता है और तनाव को जड़ से कम करने में मदद करता है.

अभ्यास की आसान विधि

इसे करने के लिए आपको किसी विशेष उपकरण की जरूरत नहीं है. आप इसे घर पर कहीं भी बैठकर आसानी से कर सकते हैं.

सबसे पहले किसी शांत जगह पर सीधे बैठ जाएं और अपनी आंखें बंद कर लें.

अपने दोनों हाथों के अंगूठों से कानों को हल्का दबाकर बंद करें.

अब एक गहरी सांस लें.

सांस छोड़ते समय मुंह बंद रखें और नाक से “हम्म्म” की ध्वनि निकालें.

इस प्रक्रिया को करीब 5 से 10 बार दोहराएं.

क्यों है यह इतना असरदार?

आयुष मंत्रालय के अनुसार, भ्रामरी प्राणायाम करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है. जो लोग अनिद्रा यानी नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, उनके लिए यह रामबाण इलाज है. इसके अलावा, यह गुस्से को नियंत्रित करने और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में भी सहायक पाया गया है.

21 जून को आने वाले ‘विश्व योग दिवस’ से पहले मंत्रालय लोगों को फिट रहने के लिए रोजाना ऐसे योगासनों के प्रति जागरूक कर रहा है.

सावधानी और सही समय

इसका अभ्यास सुबह खाली पेट करना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. हालांकि, शाम के वक्त भी इसे किया जा सकता है. अगर आप बहुत ज्यादा थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो 5 मिनट का यह अभ्यास आपकी पूरी थकान मिटा सकता है.

यह भी पढ़ें: Catch the Rain 2026: जल संकट से जंग, दिल्ली सरकार का वर्षा जल संचयन को जन-आंदोलन बनाने का बड़ा ऐलान

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago