उत्तर प्रदेश

Catch the Rain 2026: जल संकट से जंग, दिल्ली सरकार का वर्षा जल संचयन को जन-आंदोलन बनाने का बड़ा ऐलान

दिल्ली/स्कंदिता मिश्रा: दिल्ली सरकार ने जल संकट से निपटने के लिए ‘Catch the Rain 2026’ अभियान की शुरुआत की है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और जल मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा आरके पुरम में लॉन्च किए गए इस अभियान का मुख्य लक्ष्य वर्षा जल संचयन (Rainwater Harvesting) को बढ़ावा देना और गिरते भू-जल स्तर को सुधारना है. एक नए मैस्कॉट के जरिए सरकार अब पानी बचाने की इस मुहिम को दिल्ली में एक जन-आंदोलन बनाने की तैयारी में है.

दिल्ली के गिरते भू-जल स्तर को जीवित किया जा सके

दिल्ली में गहराते जल संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) और जल मंत्री प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) ने आरके पुरम के सेक्टर-13 स्थित सर्वोदय विद्यालय से ‘Catch the Rain 2026’ अभियान का आधिकारिक शुभारंभ किया.

इस पहल का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल संचयन को एक सरकारी कार्यक्रम से बदलकर एक जन-आंदोलन बनाना है, ताकि दिल्ली के गिरते भू-जल स्तर को फिर से जीवित किया जा सके.

जल संचयन प्रणाली और भू-जल पुनर्भरण

अभियान के दौरान वर्षा जल संचयन प्रणाली (Rainwater Harvesting) और भू-जल पुनर्भरण तकनीकों पर विशेष जोर दिया गया. कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र इस मुहिम के लिए तैयार किया गया ‘मैस्कॉट’ रहा, जिसका अनावरण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया.

यह मैस्कॉट शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी बचाने और बारिश के पानी को सहेजने का संदेश प्रसारित करेगा, जिससे आम नागरिकों को जल संरक्षण की प्रक्रिया से आसानी से जोड़ा जा सके.

करोड़ों लीटर वर्षा जल बर्बाद

जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने अपने संबोधन में चेतावनी दी कि दिल्ली में हर साल करोड़ों लीटर वर्षा जल बर्बाद हो जाता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अब रेन वॉटर हार्वेस्टिंग कोई विकल्प नहीं बल्कि एक अनिवार्यता है.

सरकार की इस सक्रियता से यह साफ है कि वह जल संकट के समाधान के लिए दीर्घकालिक योजनाओं पर काम कर रही है. अब यह देखना होगा कि जनता इस अपील को कितनी गंभीरता से लेती है और आने वाले समय में इसका जमीनी स्तर पर क्या प्रभाव पड़ता है.

यह भी पढ़ें:मजदूर दिवस 2026: कौन थे सिंगरावेलु चेट्टियार? जिन्होंने 103 साल पहले मद्रास के बीच पर भरी थी हुंकार

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

13 minutes ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

28 minutes ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

44 minutes ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

2 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

2 hours ago