Bharat Express DD Free Dish

Covid 19 Alert: कोरोना का नया वेरिएंट है बहुत खतरनाक, गले में होता है ब्लेड से काटने जैसा दर्द

Covid 19 Alert: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वेरिएंट को अभी निगरानी सूची में रखा है और उस पर निरंतर अध्ययन किया जा रहा है ताकि इसके व्यवहार और प्रभावों को बेहतर ढंग से समझा जा सके.

COVID 19 alert

Covid 19 Alert: भारत में अब कोरोना को काफी हद तक कंट्रोल किया जा चुका है लेकिन, एक और बड़ी समस्या सामने आई है. कोरोना का एक नया वेरिएंट सामने आया है जिसे NB.18.1 या निंबस के नाम से जाना जाता है.

इसके ऐसे लक्षण सामने आए हैं जो सुनकर ही बेहद दर्दनाक लगते हैं. इस कोरोना वेरिएंट के लक्षण ऐसे हैं जिसमें गले में ब्लेड से कटने जैसी चुभन होती है.

नए वेरिएंट पर क्या बोला WHO?

पिछले महीने के अंत में इस लक्षण के मामलों में खासतौर पर साउथ ईस्ट एशिया, भूमध्यसागरीय क्षेत्र और पश्चिमी प्रशांत देशों में तेजी देखी गई.

अमेरिका के वाशिंगटन, न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया के एयरपोर्ट्स पर किए गए स्वास्थ्य परीक्षणों में कुछ पॉजिटिव पाए गए यात्रियों में भी यही गले में तेज जलन और कटने जैसा दर्द महसूस हुआ, जिसे अब ‘रेजर ब्लेड थ्रोट’ कहा जा रहा है.

WHO की निगरानी में है नया वेरिएंट

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस वेरिएंट को अभी निगरानी सूची में रखा है और उस पर निरंतर अध्ययन किया जा रहा है ताकि इसके व्यवहार और प्रभावों को बेहतर ढंग से समझा जा सके.

शुरुआती जांच में यह वेरिएंट अत्यधिक खतरनाक नहीं माना जा रहा है, लेकिन इसकी संक्रमण फैलाने की रफ्तार काफी तेज है.

अच्छी बात यह है कि यह कोई नया वेरिएंट नहीं है, बल्कि पुराना वायरस ही फिर से सक्रिय हुआ है. इससे जान का जोखिम आम तौर पर उन लोगों के लिए अधिक होता है जो पहले से किसी गंभीर बीमारी या स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे होते हैं.

कितने खतरनाक है लक्षण?

डॉक्टरों का मानना है कि यह लक्षण देखने में गंभीर नहीं लगते, लेकिन इसे हल्के में लेना भी ठीक नहीं होगा. डॉक्टर कहते हैं कई बार हम अनजाने में ऐसी गलतियाँ कर बैठते हैं जो बीमारियों को न्योता देने का काम करती हैं.

यह संक्रमण दरअसल ओमिक्रोन का एक सब-वेरिएंट है, जिसमें कुछ पुराने लक्षण जैसे गले में खराश तो पहले से ही शामिल थे, लेकिन इस बार इसका असर गले पर कुछ ज्यादा ही दिख रहा है.

डॉक्टर सलाह देते हैं कि लोगों को गले से जुड़ी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

NB.18.1 वेरिएंट से जुड़े संभावित लक्षण (Covid 19 Alert)

  • गले में जलन या खराश की परेशानी महसूस हो सकती है.
  • सूखी खांसी जो लंबे समय तक बनी रहे.
  • नाक बहना या बंद होना, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है.
  • सांस लेने में हल्की कठिनाई या सीने में दबाव महसूस होना.
  • थकान के साथ सिरदर्द और हल्का बुखार रहना आम है.
  • कुछ मामलों में मरीजों को भूख में कमी और मतली जैसा अनुभव हो सकता है.

बचने के लिए जरूरी बातें

  • रोजमर्रा की स्वच्छता का ध्यान रखें और समय-समय पर हाथ धोते रहें.
  • जब भी बाहर जाएं, मास्क जरूर पहनें और भीड़भाड़ से दूरी बनाए रखें.
  • बहुत ठंडा या बर्फ़ीला पानी पीने से परहेज करें.
  • पूरी नींद लें और पोषणयुक्त आहार का सेवन करें ताकि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहे.

 

ये बी पढ़ें- बारिश के मौसम में हाइड्रेट रखेगा नींबू और चुटकी भर सेंधा नमक, जानें इसके फायदे

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read