हेल्थ

होमी भाभा कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर ने ESIC हिमाचल के साथ कैशलेस इलाज के लिए किया समझौता

कैंसर के इलाज की सुविधाओं तक आम लोगों की पहुंच को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए होमी भाभा कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर (HBCH&RC) ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC), हिमाचल प्रदेश के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते के तहत ESIC कार्डधारकों और उनके परिवारों को पंजाब के न्यू चंडीगढ़ और संगरूर स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर के अस्पतालों में कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा.

इस समझौता ज्ञापन पर होमी भाभा कैंसर सेंटर के निदेशक डॉ. आशीष गुलिया और ESIC, हिमाचल प्रदेश के उपनिदेशक संजीव कुमार ने हस्ताक्षर किए. इस दौरान ESIC, हिमाचल प्रदेश के राज्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुणीत बनोत्रा और राज्य सतर्कता अधिकारी डॉ. अमनदीप हस्तीर आदि उपस्थित थे.

कैशलेस इलाज

डॉ. आशीष गुलिया ने इस सहयोग के बारे में अपना उत्साह जाहिर करते हुए कहा, ‘ईएसआईसी हिमाचल प्रदेश के साथ ये साझेदारी कैंसर केयर सुविधा को सुलभ और किफायती दोनों बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. हम हिमाचल प्रदेश के ईएसआईसी लाभार्थियों को कैशलेस उपचार की पेशकश करने के लिए उत्साहित हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि वे वित्तीय बोझ के बिना उच्चतम गुणवत्ता वाली कैंसर देखभाल प्राप्त करें.’ HBCH&RC, न्यू चंडीगढ़, एसएएस नगर, पंजाब में स्थित, टाटा मेमोरियल सेंटर का हिस्सा है, जो कैंसर देखभाल में उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है. टाटा मेमोरियल सेंटर ने पूरे भारत में बड़े पैमाने पर गुणवत्तापूर्ण कैंसर उपचार प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

कामकाजी आबादी को फायदा

डॉ. गुलिया ने हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक केंद्र बद्दी में श्रमिकों के लिए साझेदारी के महत्व पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, ‘इस सहयोग से विशेष रूप से बद्दी की कामकाजी आबादी और हिमाचल प्रदेश के व्यापक औद्योगिक कार्यबल को लाभ होगा. जरूरी कैंसर केयर सुविधा तक अब इस तबके की पहुंच होगी.’

कर्मचारी राज्य बीमा निगम भारत में ऐसी समग्र सामाजिक सुरक्षा स्कीम है जो कामगर वर्ग को बड़ी संख्या में स्वास्थ्य संबंधित आपातकालीन परिस्थितियों के लिए सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करती है.
HBCH&RC, ईएसआईसी पंजाब और चंडीगढ़ के साथ पहले से ही पंजीकृत है और क्षेत्र के एक हजार से अधिक लोग अब तक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले चुके हैं.

4 लाख लोग लाभांवित होंगे

हिमाचल प्रदेश में लगभग चार लाख ईएसआईसी कार्डधारक हैं, जो इस साझेदारी से लाभांवित होंगे. उम्मीद की जा रही है कि इस सुविधा से ईएसआईसी कार्डधारकों और उनके परिजनों समेत लगभग 15 लाख लोग इसका फायदा उठा सकेंगे. इस पहल का उद्देश्य मरीजों को महत्वपूर्ण कैशलेस कैंसर उपचार सेवाएं प्रदान करना है, जिससे कैंसर देखभाल से जुड़े वित्तीय दबाव को कम किया जा सके.

यह साझेदारी अक्टूबर माह में की गई घोषणा के बाद सामने आई है, HBCH&RC को मुख्यमंत्री हिमाचल स्वास्थ्य देखभाल योजना (HIMCARE) के तहत पंजीकृत किए जाने की जानकारी दी गई थी. हिमाचल प्रदेश के निवासियों के लिए किफायती और समग्र कैंसर उपचार सेवाएं प्रदान करने में मदद की दिशा में यह दूसरा महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. ईएसआईसी हिमाचल प्रदेश के साथ नया समझौता ज्ञापन HBCH&RC विशेष रूप से कैंसर मरीजों के लिए स्वास्थ्य देखभाल तक उनकी पहुंच को बेहतर बनाने के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

32 minutes ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

1 hour ago