हेल्थ

अब सेहत की टेंशन होगी खत्म! 40+ उम्र के श्रमिकों के लिए सरकार का बड़ा तोहफा, शुरू हुआ ‘फ्री हेल्थ चेकअप’

Preventive Healthcare for Workers: केंद्र सरकार ने ‘फ्री हेल्थ चेकअप इनिशिएटिव’ की शुरुआत की है.  इस पहल का उद्देश्य काम के दबाव और खराब जीवनशैली के कारण श्रमिकों में होने वाले उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदय रोगों का समय पर पता लगाना है. ‘प्रिवेंटिव हेल्थकेयर’ पर आधारित यह अभियान न केवल श्रमिकों को गंभीर बीमारियों से बचाएगा, बल्कि उनके इलाज पर होने वाले आर्थिक बोझ को भी कम करेगा.

सरकार का मानना है कि स्वस्थ श्रमिक ही मजबूत भारत की नींव हैं, इसलिए ESIC अस्पतालों में मुफ्त जांच के साथ उचित परामर्श की सुविधा भी दी जाएगी.

‘फ्री हेल्थ चेकअप इनिशिएटिव’

श्रमिक वर्ग के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने दिल्ली के बसई दारापुर स्थित ESIC मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए ‘फ्री हेल्थ चेकअप इनिशिएटिव’ का शुभारंभ किया. इस अवसर पर दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा भी उपस्थित रहे.

श्रमिक उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग

इस पहल का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों में जीवनशैली और बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों का समय पर पता लगाना है. अक्सर काम के दबाव, खराब जीवनशैली और पोषण की कमी के कारण श्रमिक उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग और श्वसन संबंधी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं. आर्थिक तंगी और जागरूकता के अभाव में वे अस्पताल तभी पहुंचते हैं जब बीमारी गंभीर रूप ले लेती है.

इलाज का खर्च बचेगा

यह अभियान ‘रोकथाम स्वास्थ्य देखभाल (Preventive Healthcare) की रणनीति पर आधारित है, जिससे न केवल गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकेगा, बल्कि श्रमिकों के इलाज का खर्च भी बचेगा. सरकार का मानना है कि ‘स्वस्थ श्रमिक’ ही ‘मजबूत भारत’ की नींव है.

इस योजना के तहत ESIC अस्पतालों में मुफ्त जांच के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर उचित परामर्श और आगे के इलाज की सुविधा भी प्रदान की जाएगी.

यह भी पढ़ें: घर में रखे इन पौधों को तुरंत हटाए, वरना आप हो जाएंगे परेशान

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

5 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

15 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

16 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

25 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

36 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

37 minutes ago