Bharat Express DD Free Dish

घर में रखे इन पौधों को तुरंत हटाए, वरना आप हो जाएंगे परेशान

Plant Vastu Tips: क्या आपको पता है कि कुछ पौधे आपके घर का वास्तु बिगाड़ सकते हैं, अगर आप भी इस प्रकार के पौधों को अपने घर में लगाएं हैं तो इन्हें तुरंत हटा दें।

plant vastu tips

plant vastu tips

Plant Vastu Tips: घर की सजावट, बनावट को यदि आप वास्तु के हिसाब से करते हैं तो आपके जीवन में सुख और समृद्धि आती है. वहीं घर की सजावट, बनावट सही ना हो तो यह आपके घर का वास्तु भी बिगाड़ सकती हैं। वहीं घर की साज-सज्जा की बात करें तो आजकल लोग घर के अंदर पेड़- पौधे सजावट के रुप में रखते हैं. शायद ही आपको पता हो कि पेड़- पौधे सिर्फ सजावट का सामान नही होते हैं, बल्कि उनका सीधा असर आपके घर की ऊर्जा पर भी पड़ता है. अगर आप घर में गलत पेड- पौधे रखते हैं तो यह परिवारिक कलह और आर्थिक समस्याओं का कारण बन सकते हैं। अगर आपने भी अनजाने में इस प्रकार के पौधे अपने घर में लगाए हैं, तो इनके बारे में जान लें और इन्हें तुरंत घर से हटा दें.

कांटेदार पौधों के घर से रखें दूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार कांटेदार पौधों के घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए. गुलाब के पौधे को छोड़कर, घर के अंदर या मुख्य दरवाजे पर कभी भी कैक्टस जैसे कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए. वास्तु के अनुसार, ये पौधे पारिवारिक कलह का कारण बनते हैं. इससे परिवार के सदस्यों के बीच लडाई- झगड़े बढ़ते हैं.

बोनसाई के पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार बोनसाई को घर के अंदर नहीं लगाने चाहिए. बोनसाई क पौधे दिखने में तो बहुत सुंदर लगते हैं, लेकिन इन्हें घर में रखना शुभ नहीं होता है. माना जाता है कि इस पौधे को घर में रखने से परिवार के सदस्यों की प्रगति और करियर में भी रुकावटें आने लगती हैं.

इन पौधों को घर से रखें दूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार जिनकी शाखाओं को तोड़ने पर दूध जैसा सफेद तरल निकलता है उन्हें घर में लगाने से बचना चाहिए. ये पौधे घर में नकारात्मकता लाते हैं और इनसे धन की हानि होती है.

यह भी पढ़ें:सोना पहनने से हो सकते हैं कंगाल, कन्या समेत ये राशियां लिस्ट में शामिल; पढ़ें पूरी खबर

सूखे हुए पौधे

वास्तु के अनुसार घर में कभी भी सूखे और मुरझाए हुए पौधे नहीं रखने चाहिए. वास्तु के अनुसार, सूखे और मुरझाए हुए पौधों घर की सकारात्मक ऊर्जा को पूरी तरह सोख लेते हैं.

इमली का पौधा

वास्तु के अनुसार घर के आंगन या मुख्य द्धार के पास इमली का पेड़ होना अच्छा नहीं माना जाता. इसे घर के पास लगाने से परिवार के लोगों में डर, घबराहट और मानसिक बेचैनी बढ़ सकती है.

 

  • भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read