मूंगफली चना चाट रेसिपी
How to make protein chana chaat: सुबह के व्यस्त समय में अगर आप रोज-रोज वही पोहा और पराठा खाकर बोर हो चुके हैं तो कुछ नया, टेस्टी और हेल्दी ट्राई करने का समय आ गया है. मूंगफली चना चाट एक ऐसा बेहतरीन विकल्प है जो न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों से भी भरपूर है.
यह पौष्टिक कॉम्बिनेशन न केवल आपके शरीर को अंदर से ठंडा रखता है बल्कि आपको हाइड्रेटेड रखकर अचानक होने वाली कमजोरी और थकान से भी बचाता है. सुबह का यह एक हेल्दी कदम आपको चिलचिलाती धूप में भी दिनभर एनर्जेटिक और फ्रेश बनाए रखने का सबसे आसान तरीका है. यह चाट झटपट तैयार हो जाती है और आपको पूरे दिन एनर्जेटिक बनाए रखती है. आइए जानते हैं इसे बनाने की बेहद आसान और क्विक रेसिपी.
बनाने की सामग्री
उबली या भुनी हुई मूंगफली: 1 कप
बारीक कटा प्याज: 1 छोटा
बारीक कटा टमाटर: 1 छोटा
बारीक कटा खीरा: 1/2 कप
बारीक कटी हरी मिर्च: 1 (स्वादानुसार)
बारीक कटा हरा धनिया: 2 चम्मच
चाट मसाला: 1/2 छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
काला नमक और सादा नमक: स्वादानुसार
नींबू का रस: 1 चम्मच
बारीक सेव या अनार के दाने: सजाने के लिए (वैकल्पिक)
यह भी पढ़ें: स्वस्थ शरीर और शांत मन के लिए जरूरी है योग, जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय
सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में उबली या हल्की भुनी हुई मूंगफली डालें.
अब इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से टॉस करें.
इस मिश्रण में चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और सादा नमक स्वादानुसार मिलाएं.
अब ऊपर से ताजा नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
आपकी प्रोटीन से भरपूर, चटपटी मूंगफली चाट तैयार है. इसे बारीक सेव या अनार के दानों से गार्निश करके तुरंत सर्व करें.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…