ICC World Cup 2023

AUS vs NZ: वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में Travis Head का धमाल, न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ रचा इतिहास

AUS vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 का 27वां मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड ने वर्ल्ड कप में डेब्यू करते हुए इतिहास रच दिया. उन्होंने 59 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया. हेड ने 67 गेंदों में 10 चौके और सात छक्के की मदद से 109 रनों की तूफानी पारी खेली.

वर्ल्ड कप के डेब्यू करते हुए ट्रेविस हेड ने जड़ा शतक

वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू मैच खेलते हुए ट्रेविस हेड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जमाकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए. शनिवार को उन्होंने मात्र 59 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया. उन्होंने अपने नाम कई रिकॉर्ड्स कर लिए हैं. ट्रेविस हेड अब वर्ल्ड कप में डेब्यू करते हुए सबसे तेज शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने की शानदार शुरुआत

न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड बल्लेबाजी करने क्रीज पर उतरे. दोनों बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की. 19 ओवर तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट  खोए 175 रन बना लिए थे. 20वें ओवर में टीम को पहला झटका डेविड वॉर्नर (81 रन) के रूप में लगा. वहीं 200 रन के स्कोर पर दूसरा झटका ट्रेविस हेड (109 रन) के रूप में लगा. ग्लेन फ्लिप ने दोनों ओपनर बल्लेबाज को पवेलियन भेज दिया.

ऑस्ट्रिलिया के लिए वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक

ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया की ओर से वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जमाने वाले बल्लेबाजों में पहले नंबर पर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का नाम है. उन्होंने पिछले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था. उस मैच में ऑस्ट्रिलिया ने 309 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें- World Cup के बीच अपनी टीम छोड़ बांग्लादेश लौटे शाकिब अल हसन, जानें क्या है माजरा

388 पर ऑल आउट हुई पूरी टीम

मिचेल मार्श ने 36 रन बनाकर सेंटनर की गेंद पर बोल्ड हो गए. स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने 18-18 रनों की पारी खेली. मैक्सवेल ने 24 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली. जॉश इंग्लस 38 रन और कप्तान पैट कमिंस ने 37 रन बनाए. मिचेल स्टार्क 1 रन बनाकर आउट हो गए. इस तरह से पूरी टीम 49.2 ओवर में 388 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

ऑस्ट्रेलिया टीम की प्लेइंग इलेवन

डेविड वॉर्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जॉश इंग्लस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जॉश हेजलवुड.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago