देश

इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी में अपनी राजनीति का मनवाया था लोहा, अब चंबल में पिता के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं भरत चतुर्वेदी

MP Election: मध्य प्रदेश में इन दिनों चुनावी शोर है. विधानसभा के रण में सभी प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं. चंबल की घाटी में भी चुनावी माहौल है. इसी चंबल में एक युवा ऐसा भी है जो इंग्लैंड तक में अपनी राजनीतिक सूझ-बूझ का लोहा मनवा चुका है. इस युवा का नाम चौधरी भरत सिंह चतुर्वेदी है. भरत सिंह ने इंग्लैंड के एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में अंग्रेजों को भी राजनीति में परास्त किया है. दरअसल, भरत एडिनबर्ग पढ़ने गए थे. वहां छात्र संघ चुनाव में अंग्रेज प्रत्याशियों को परास्त करते हुए छात्र संघ चुनाव जीता.

पिता के लिए वोट मांग रहे हैं भरत

अब भरत भिंड की गलियों में अपने पिता राकेश सिंह चतुर्वेदी के लिए चुनावी बिसात बिछा रहे हैं. साल 2017 में भरत एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी से प्रेसिडेंट चुने गए. दूसरे साल वो स्टूडेंट ट्रस्टी बने. भरत की इस कामयाबी से भारत का खूब मान बढ़ा.

बता दें कि भरत सिंह चतुर्वेदी के पिता राकेश सिंह चतुर्वेदी को कांग्रेस ने टिकट दिया है वो भिंड से चुनाव लड़ रहे हैं. उनके लिए रणनीति उनका बेटा भरत ही बना रहा है. भरत के पिता राकेश अब तक 6 बार चुनाव लड़ चुके हैं. दिग्विजय सरकार में उन्हें मंत्री भी बनाया गया था.

यह भी पढ़ें: “ऑपरेशन लोटस कहां से होता है, इसपर ध्यान क्यों नहीं?”, कांग्रेस नेताओं पर ED की कार्रवाई से भड़के टीएस सिंहदेव

विरासत में भरत को मिला राजनीतिक कौशल

राजनीति की समझ और कौशल भरत को विरासत में मिला और यही वजह है कि उन्होंने इंग्लैंड की एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में इसका परिचय दिया. हालांकि, भरत का कहना है कि भिंड और एडिनबर्ग का मुद्दा अलग-अलग है. यहां बेरोजगारी और पलायन समस्या है. जब भरत सिंह से राजनीतिक भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी इसके बारे में सोचे नहीं है. उन्होंने कहा कि वह केवल सेवक की तरह कार्य करना चाहते हैं.

बता दें कि चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है. मध्य प्रदेश में एक फेज में 17 नवंबर को चुनाव होना है. वहीं नतीजे पांच राज्यों के साथ 3 दिसंबर को आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

2 hours ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

2 hours ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

3 hours ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

4 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

4 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

5 hours ago