रोहित शर्मा (सोर्स-X)
World Cup 2023 Final: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले से पहले तक टीम इंडिया जिस अंदाज में क्रिकेट खेल रही थी, उसको देखते हुए क्रिकेट फैंस को यकीन हो गया था कि यही वो टीम है, जिसे वर्ल्ड कप जीतना चाहिए. लेकिन पांच बार वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी कंगारू टीम कुछ और ही माइंडसेट के साथ उतरी थी और वही हुआ भी. ऑस्ट्रेलिया ने भारत के करोड़ों फैंस का सपना तोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर लिया.
कंगारू टीम ने टीम इंडिया को 6 विकेट से मात देकर वर्ल्ड चैंपियन का खिताब उठा लिया. फाइनल में मिली हार भारत को लंबे समय तक चुभेगी. आइए वो पांच कारणों पर नजर डालते हैं, जिसकी वजह से कहा जा सकता है कि भारत ने फाइनल मुकाबले को अपने हाथ से गंवा दिया.
टॉस हारने के बाद भारत को बल्लेबाजी का न्योता मिला. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरे. रोहित शर्मा पहले ओवर से अपने चिर परिचित अंदाज में बैटिंग करने लगे. लेकिन शुभमन गिल अपना बल्ला नहीं खोल सके. गिल अभी तैयारी में ही थे कि वो अपना कैच दे बैठे. ये वो समय था, जब गिल को रुककर रोहित का साथ देना था. पहला झटका लगते ही ऑस्ट्रेलिया हावी हो गई और आखिरी तक दबाव बनाकर रखा. फाइनल मुकाबले में गिल के बल्ले से मात्र 4 रन निकला.
वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा बेहतरीन फॉर्म में दिखे. उनके बल्ले से लगातार रन भी निकलता रहा. फाइनल मैच में भी रोहित ने कमाल की बल्लेबाजी की. लेकिन वो मैक्सवेल की गेंद पर खराब शॉट खेलकर ट्रेविस हेड को कैच थमा बैठे. मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट यही था, जब रोहित शर्मा आउट हुए.
ये भी पढ़ें- नम आखें, मायूस चेहरे, World Cup में हार के बाद ऐसा था टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का हाल
शानदार फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर का विकेट गिरना भी भारत को काफी महंगा पड़ गया. अय्यर ने जिस तरह से सेमीफाइनल मुकाबले में बल्लेबाजी की थी, फैंस उनसे उसी तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद कर रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका. अय्यर भी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
भारत के चार विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल ने 66 रनों की पारी खेली. केएल राहुल ने काफी धीमी बल्लेबाजी की. 66 रन बनाने में केएल राहुल ने 107 गेंदों का सामना किया. उनके बल्ले से एक मात्र बाउंड्री निकला. केएल राहुल अपनी पूरी पारी में मात्र एक चौका लगाया. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव की नाकामी भी टीम इंडिया के हार का एक बड़ा कारण है. सूर्यकुमार यादव से उम्मीद की जा रही थी कि वो फाइनल मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करेंगे लेकिन उनका बल्ला भी नहीं चल सका. सूर्या ने 28 गेंदों का सामना करते हुए मात्र 18 रन बनाकर आउट हो गए.
पहली पारी में पिच पर बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल हो रहा था. भारतीय बल्लेबाज रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करते दिखे. वहीं दूसरी पारी जब ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी करने उतरी तो अंडर लाइट्स बल्लेबाजी करना काफी आसान दिख रहा था. दूसरी पारी में गेंद सीधे बल्ले पर आ रही थी. पिच को भी हार के हार के कारण के रूप में देख सकते हैं.
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 241 रन का टारगेट रखा. भारतीय टीम को अपने गेंदबाजों से उम्मीद होगी कि वे इतने रन पर मैच को संभाल लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका. शुरुआत के कुछ ओवरों को छोड़ दिया जाए तो टीम इंडिया की गेंदबाजी फीकी दिखी. स्पिन गेंदबाज भी फेल हो गए. भारतीय गेंदबाज विकेट लेने के लिए संघर्ष करते दिखे. वहीं फील्डिंग भी निराशाजनक रही. एक कैच स्लिप में ड्रॉप हो गया. वहीं केएल राहुल ने भी विकेट के पीछे चांस छोड़े.
टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती झटका लगने के बाद भी आक्रामक क्रिकेट खेला. उनकी गेंदबाजी और फील्डिंग के बाद बल्लेबाजी भी शानदार रही. भारतीय टीम शुरुआत से अंत तक दबाव में दिखाई दी.
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…