ICC World Cup 2023

AUS vs NED: ग्लेन मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, नीदरलैंड के खिलाफ 40 गेदों में ठोका सबसे तेज शतक

Glenn Maxwell Fastest Century in World Cup: वर्ल्ड कप 203 के 24वें मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने विस्फोटक पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उन्होंने 40 गेंदों में शतक जड़ते हुए वर्ल्ड कप में सबसे तेज सेंचुरी ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए. मैक्सवेल ने साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए ये उपलब्धि हासिल की. मार्करम ने इसी वर्ल्ड कप में इसी मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 49 गेंदों में सेंचुरी जड़ दिया था.

वर्ल्ड कप में ग्लेन मैक्सवेल ने रचा इतिहास

मैक्सवेल की ये सेंचुरी एक दिवसीय क्रिकेट के इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक है. वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम है. उन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंदों में शतक ठोक डाले थे. डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ उस मैच में 44 गेंदों में 149 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. अपनी पारी के दौरान एबी ने 16 छक्के और 9 चौके लगाए थे.

एबी डिविलियर्स के नाम है वनडे में सबसे तेज शतक

वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन का नाम आता है. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 36 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा था. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का नाम आता है. उनके नाम वनडे में 37 गेंदों में शतक जड़ने का रिकॉर्ड है. अफरीदी ने साल 1996 में श्रीलंका के खिलाफ 37 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली थी. वहीं अब चौथे स्थान पर ग्लेन मैक्सवेल का नाम दर्ज हो गया है. मैक्सवेल का वनडे में ये चौथा शतक है.

ये भी पढ़ें- AUS vs NED: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड के खिलाफ कूट डाले 399 रन, मैक्सवेल का रिकॉर्ड शतक, वॉर्नर ने भी जड़ी सेंचुरी

मैक्सवेल ने 47 गेंदों पर की 103 रनों की साझेदारी

मैक्सवेल ने अपनी पारी के दौरान कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर 47 गेंदों पर 103 रनों की साझेदारी की. जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 399 रन बना दिए. इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल के अलावा ओपनर डेविड वॉर्नर ने भी शतकीय पारी खेली. वहीं नीदरलैंड के गेंदबाज बास डलीडे सबसे महंगे साबित हुए. उन्होंने 10 ओवर में 115 रन खर्च कर 2 विकेट लिए. डलीडे का नाम एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाजों में दर्ज हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

हापुड़ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर वॉर! जानें ‘यूपी में प्रवेश वर्जित’ लिखकर किसने दी खुली चुनौती?

Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…

20 minutes ago

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

58 minutes ago

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

1 hour ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

1 hour ago