हार्दिक पांड्या (सोर्स- X)
IND vs PAK: वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से पटखनी दी और विश्व कप में रिकॉर्ड आठवीं बार जीत दर्ज की. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वहीं पाकिस्तान की पूरी टीम 191 रन पर ऑल आउट हो गई थी. भारत ने 30.3 ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया. मैच के बाद से लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही है. इसी कड़ी में भारतीय टीम के उप कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी अपना बयान दिया है.
हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान की हार के कारणों का खुलासा किया है, जो काफी चर्चा में है. पांड्या ने पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को हार का कारण बताया है. पांड्या का यह बयान भले ही पाकिस्तान टीम के फैंस और उसकी टीम के खिलाड़ियों को पसंद न आए लेकिन टीम के इंटेंट और अप्रोच पर सवाल उठना लाजिमी है.
बता दें कि पाकिस्तान ने अपना पहला विकेट 41 रन के स्कोर पर खोया था. वहीं दूसरा विकेट 73 रन के स्कोर पर. इसके बाद क्रीज पर कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने आगे की पारी संभाली और टीम को अच्छी स्थिति में ला दिया. दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 82 रन जोड़े. पाकिस्तान टीम के हिसाब से वो साझेदारी अच्छी थी लेकिन दोनों बल्लेबाज जिस तरह से खेल रहे थे, उससे सामने वाली टीम दबाव में नहीं आई और हुआ कुछ ऐसा ही.
एक समय में 155 रन पर पाकिस्तान के दो विकेट थे. टीम काफी मजबूत स्थिति में दिख रही थी लेकिन बाबर आजम के आउट होने के बाद उनकी पूरी टीम धराशाई हो गई. 155 रन के बाद अगले 36 रन बनाने में पाकिस्तान ने अपने 8 विकेट गंवा दिए और पूरी टीम 191 रन पर ऑल आउट हो गई.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत की जीत के बाद सचिन तेंदुलकर ने शोएब अख्तर के लिए मजे, ‘ठंडा-ठंडा कूल-कूल’ जवाब हुआ वायरल
मैच के बाद स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत करते हुए हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान टीम की हार का कारण बता दिया. पांड्या ने कहा कि कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान दोनों एक तरह से खेल रहे थे. दोनों खिलाड़ियों ने कोई चांस नहीं लिया. पिच पर बॉलरों के लिए कुछ भी नही था लेकिन दोनों खिलाड़ी कोई अटैक नहीं कर रहे थे. जिसके चलते हमने उनके ऊपर दबाव बनाया. उन्होंने कहा कि जब दो खिलाड़ी एक जैसे बैटिंग करते हैं तो एक के आउट होने के बाद सामने वाली टीम के पास मौका होता है.
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…