जात को बाद जश्न मनाते भारतीय खिलाड़ी (सोर्स-X)
IND vs SA: वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रनों से करारी शिकस्त दी. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए. टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन पर ऑल आउट हो गई. भारतीय स्पिनर्स ने सात विकेट झटके. वहीं तेज गेंदबाजों को दो सफलता मिली. विराट कोहली ने इस मैच में वनडे में अपना 49वां शतक जड़ा. श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला. अय्यर ने 77 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल मुकाबले के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है. कोलकाता के ईडन गार्डन में दोनों टीमें आज अपना आठवां मैच खेलने के लिए उतरी थीं.
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…