ICC World Cup 2023

Happy Birthday Virat Kohli: किंग कोहली का 35वां जन्मदिन, जानें क्रिकेट वर्ल्ड में राज करने वाले विराट के खास रिकॉर्ड्स

Virat Kohli Birthday: वर्ल्ड कप 2023 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का आज 35वां जन्मदिन है. अपने जन्मदिन के मौके पर विराट कोहली आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में खेलते दिखेंगे. विराट कोहली वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में हैं. विराट के जन्मदिन पर आज हम उनके कुछ रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे.

वनडे में विराट के नाम 48 शतक

विराट कोहली अब तक 288 वनडे मैच खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 13525 रन बनाए हैं. एक दिवसीय क्रिकेट में विराट कोहली के नाम 48 शतक है. वनडे में सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में वो पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के 49 शतक से मात्र एक कदम पीछे हैं. विराट ने वनडे में 50 फिप्टी लगाए हैं. विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 26,209 रन दर्ज है.

कोहली के नाम कुछ अनोखे रिकॉर्ड्स

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट कप्तान के तौर पर सर्वाधिक बार दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज है. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 7 दफा दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. वहीं इस सूची में दूसरे नंबर पर ब्रायन लारा का नाम आता है. जिनके नाम पांच दोहरा शतक दर्ज है. कप्तान के रूप में कोहली ने नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज तीन हजार रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में विराट कोहली ने नाम 11 शतक दर्ज है. इस सूची में कोहली सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे स्थान पर आते हैं.

भारत के लिए खेले है 111 टेस्ट मैच

टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो विराट कोहली अब तक भारत के लिए 111 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें 187 इनिंग्स में उनके नाम 8676 रन दर्ज है. उनका टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर 254 रन है. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 29 शतक और सात दोहरा शतक और 29 फिफ्टी दर्ज है.

श्रीलंका के खिलाफ हुआ था विराट का डेब्यू

वहीं विराट कोहली ने 115 टी20 मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम एक शतक और 37 अर्धशतक है. विराट कोहली के नेतृत्व में साल 2008 में भारत ने अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता था. इस वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद साल 2008 में अगस्त में विराट ने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था.

ये भी पढ़ें- NZ vs PAK: पाकिस्तान की जीत से साउथ अफ्रीका को हुआ फायदा, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बनी दूसरी टीम

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

6 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

6 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

7 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

8 hours ago