ICC World Cup 2023

IND vs ENG: केएल राहुल ने वनडे में 2500 रन किए पूरे, तोड़ा विराट-सिद्धू का रिकॉर्ड

IND vs ENG: वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच टूर्नामेंट का 29वां मैच खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 229 रन बनाए. शुरुआत में तीन विकेट गिरने के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे केएल राहुल ने कप्तान रोहित शर्मा के के साथ कठिन परिस्थिति में पारी को बढ़ाना शुरू किया और चौथे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने 91 रनों की साझेदारी की और टीम को संभाले. हालांकि, वो 38 रन बनाकर आउट हो गए.

केएल राहुल ने वनडे में 2500 रन किए पूरे

इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए केएल राहुल ने 39 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान केएल राहुल ने 3 चौके भी लगाए. इस पारी के दम पर केएल राहुल ने टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली और पूर्व दिग्गज नवजोत सिंह सिद्धू के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में वनडे में अपना 2500 रन पूरा कर लिए. वो भारत की ओर से वनडे में सबसे तेज 2500 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए. वहीं विराट और सिद्दू को राहुल ने पीछे छोड़ दिया. विराट कोहली और नवजोत सिंह सिद्धू के नाम 64-64 पारियों में 2500 रन बनाने का रिकॉर्ड है. जबकि, केएल राहुल ने 63 पारियों में ये उपलब्धि हासिल कर दूसरे नंबर पर आ गए हैं.

वनडे में सबसे तेज 2500 रन बनाने वाले बल्लेबाज

भारत की ओर से वनडे में सबसे तेज 2500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर शिखर धवन का नाम है. शिखर धवन ने एकदिवसीय मैच के 60 पारियों में 2500 रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर अब केएल राहुल का नाम दर्ज हो गया है. वहीं तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से विराट कोहली और सिद्धू का नाम दर्ज है. इसके अलावा इस सूची में चौथे नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम दर्ज है. गांगुली ने 66 पारियों में वनडे में 2500 रन पूरे किए थे.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरी टीम इंडिया, जानें वजह

टीम इंडिया ने बनाए 229 रन

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन बनाए. भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 87 रन और सूर्यकुमार यादव ने 49 रनों की शानदार पारी खेली. केएल राहुल ने 39 रन बनाए. इसके अलावा शुभमन गिल और कुलदीप यादव 9-9 रन बनाए. जसप्रीत बुमराह 16 रन बनाकर रन आउट हो गए. श्रेयस अय्यर 4 रन, रवींद्र जडेजा 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. शमी एक रन बनाकर आउट हुए. वहीं विराट कोहली इस मैच में बिना खाता खोले ही आउट हो गए.

— भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

1 hour ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

1 hour ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

2 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago