ICC World Cup 2023

World चैंपियन टीम को मिलेगी चमचमाती ट्रॉफी, जानिए कितनी है इसकी कीमत

World Cup Trophy: वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है. दोनों टीमें वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए अपना सब कुछ झोंकने को तैयार है. विश्व चैंपियन बनने वाली टीम को चमचमाती ट्रॉफी दी जाएगी. आईए ट्रॉफी से जुड़ी कई अहम जानकारी के बारे में हम आपको बताते हैं, जो आपको नहीं पता होगा.

48 साल पहले हुई थी वर्ल्ड कप की शुरुआत

48 साल पहले वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई थी. साल 1999 तक इसका अलग-अलग नाम था. पहले दिन विश्व कप में इसे प्रूडेंशियल कप कहा जाता था. 1987 में इसे रिलाइंस वर्ल्ड कप कहा गया. साल 1992 में इसे बेंसन एंड हेजस और साल 1996 में विल्स वर्ल्ड कप कहा गया.

11 किलोग्राम का है वर्ल्ड कप ट्रॉफी

वर्ल्ड कप 2023 में विजेता टीम को जो ट्रॉफी दी जाएगी, उसकी लंबाई 60 सेंटीमीटर है, जो सोने और चांदी से बनी हुई है. सोने से बना ग्लोब ट्रॉफी के ऊपर है. इस ग्लोब से तीन स्टिक हैं, जिसे बेल्स और स्टंप्स की तौर पर बनाया गया है. ट्रॉफी का निचला हिस्सा हार्डवुड से बनाया गया है, जिस पर विजेताओं के नाम लिखा जाता है. इस ट्रॉफी का वजन 11 किलोग्राम है.

25 लाख रुपये है ट्रॉफी की कीमत

वर्ल्ड कप ट्रॉफी की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 30 हजार अमेरिकी डॉलर है. यानी करीब 25 लाख रुपए है. ट्रॉफी गार्राड एंड कंपनी के कारीगरों ने करीब दो महीने की कड़ी मेहनत के बाद ये ट्रॉफी डिजाइन की थी. ये कंपनी साल 1722 में बनी थी.

ये भी पढ़ें- World Cup Final के लिए न्योता नहीं मिलने पर बोले पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव, ‘कभी-कभी लोग भूल जाते हैं’

ICC के म्यूजियम में रहता है असली ट्रॉफी

बता दें कि वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को ट्रॉफी मिलती है लेकिन असली ट्रॉफी दुबई स्थित आईसीसी के म्यूजियम में रहती है. इस ट्रॉफी जैसी दिखने वाली दूसरी ट्रॉफी विजेता टीम को दी जाती है, जो उसके देश जाती है. भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम रविवार को होने वाले मुकाबले में ट्रॉफी को अपने नाम करने की कोशिश करेगी. ऑस्ट्रेलिया अब तक पांच बार ये ट्रॉफी जीत चुकी है, जबकि, भारत को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका मिला है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

40 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago

वृषभ राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, ऑफिस में होगी तारीफ; जीवनसाथी से बहस करने से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…

1 hour ago