Border-Gavaskar Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह (30 रन पर 5 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी तथा यशस्वी जायसवाल (नाबाद 90) और केएल राहुल (नाबाद 62) के शानदार अर्धशतकों से भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 172 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को कुल 218 रनों की बढ़त बना ली.
भारत ने पहली पारी में 46 रन की बढ़त हासिल की थी. सुबह ऑस्ट्रेलिया को 104 रन पर समेटने के बाद भारतीय ओपनर्स ने ठोस बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को विकेट लेने से दूर रखा. जायसवाल ने 193 गेंदों पर 90 रन में 7 चौके और 2 छक्के लगाए हैं, जबकि राहुल ने 153 गेंदों पर 62 रन में 4 चौके लगाए हैं. दोनों बल्लेबाजों ने काफी सतर्कता के साथ बल्लेबाजी की और 3.01 के रन रेट से रन बनाए.
दोनों ने 57 ओवर में नाबाद 172 रन की साझेदारी कर डाली है. पहली पारी में जायसवाल शून्य और राहुल 26 रन बनाकर आउट हुए थे. लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने साहस और जज्बे की मिसाल पेश की. भारत ने कल दिन के आखिरी सत्र और दूसरे दिन सभी तीनों सत्रों में अपना दबदबा बनाया और अपनी स्थिति को मजबूत किया. भारत का लक्ष्य अब तीसरे दिन अपनी बढ़त को और मजबूत करना होगा.
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने कल के सात विकेट पर 67 रन से आगे खेलना शुरू किया. ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट जल्दी ही गंवा दिए और उसका स्कोर नौ विकेट पर 79 रन हो गया. बुमराह ने एलेक्स कैरी को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया. कैरी ने 21 रन बनाये. बुमराह का यह पांचवां विकेट था. उन्होंने कल चार विकेट लिए थे. बुमराह ने 11वीं बार अपने टेस्ट करियर में एक पारी में 5 विकेट हासिल किए.
हर्षित राणा ने नाथन लियोन को स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट झटका. लेकिन इसके बाद मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने आखिरी विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी कर मेजबान टीम को 100 के पार पहुंचाया. राणा ने स्टार्क को पंत के हाथों लपकवा कर ऑस्ट्रेलिया की पारी 104 रनों पर समेट दी. स्टार्क ने 112 गेंदों पर उपयोगी 26 रन बनाया जो उनकी टीम की तरफ से सर्वाधिक स्कोर रहा. हेजलवुड सात रन पर नाबाद रहे.
ये भी पढ़ें- Border-Gavaskar Trophy: पर्थ टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 104 रन पर लुढ़का, भारत को 46 रन की बढ़त
भारत की तरफ से बुमराह ने 18 ओवर में 30 रन देकर पांच विकेट झटके जबकि मोहम्मद सिराज को 20 रन पर दो विकेट और राणा को 48 रन पर तीन विकेट मिले.
भारत: यशस्वी जायसवाल, के.एल. राहुल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज.
ऑस्ट्रेलिया: नाथन मैकस्वीनी, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…