खेल

‘उनके जैसे और प्रधानमंत्री हों’; दिग्गज क्रिकेटर क्लाइव लॉयड ने PM Modi की प्रशंसा की, देखें Video

PM Narendra Modi Guyana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को गुयाना पहुंचे थे, जो 50 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी.  पीएम ने गुयाना में वेस्टइंडीज के क्रिकेट हस्तियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने क्रिकेट को भारत और कैरेबियाई देशों के बीच जोड़ने वाली कड़ी बताया. पीएम ने गुयाना में नेशनल असेंबली के विशेष सत्र को भी संबोधित किया. साथ ही साथ कई सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया.

क्लाइव लॉयड ने की पीएम की तारीफ

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर क्लाइव लॉयड ने बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. इस दौरान क्लाइव ने पीएम मोदी को क्रिकेट में उनकी रुचि और खेल के विस्तार में मदद करने के उनके कामों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उन्हें पीएम मोदी जैसे और प्रधानमंत्री चाहिए.

दिग्गज क्रिकेटर ने आगे कहा, ‘हमारे बीच अच्छी चर्चा हुई. बातचीत बहुत अच्छी रही. मुझे लगता है कि हमारे 11 खिलाड़ी अब भारत में प्रशिक्षण लेंगे. इसलिए, यह उनका बहुत अच्छा निर्णय है. हम इसके लिए उनके आभारी हैं. लोगों ने उन्हें तीन बार चुना है, इसलिए यह स्पष्ट है कि वह अच्छा काम कर रहे हैं. वह क्रिकेट में रुचि रखते हैं और यह बहुत अच्छी बात है. वह क्रिकेट को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए काम कर रहे हैं. इसलिए, हम उनके जैसे और प्रधानमंत्री चाहते हैं.’

अन्य खिलाड़ियों ने की पीएम मोदी की प्रशंसा

गुयाना के क्रिकेटर देवेंद्र बिशू ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘अद्भुत व्यक्ति’ बताया. उन्होंने कहा, ‘पहली बार उनसे मिलना अद्भुत है. वे एक अद्भुत व्यक्ति हैं. हमारे राष्ट्रपति और उनके साथ, हमने कुछ दिनों में कई कार्यक्रम किए. मुझे लगता है कि गुयाना के लोग उनसे प्यार करते हैं और वास्तव में उनकी सराहना करते हैं कि वे यहां हैं और उन्होंने हमारे देश और विविध संस्कृति के साथ कुछ समय बिताया है. इसलिए, उनका यहां होना अद्भुत है. वे बहुत सरल लग रहे थे. जो एक इंसान का एक अच्छा गुण है.’

क्रिकेट को लेकर मोदी का ज्ञान विशेष- एल्विन कालीचरण

पूर्व क्रिकेटर एल्विन कालीचरण ने प्रधानमंत्री के क्रिकेट के ज्ञान की सराहना की और कहा कि उनसे आमने-सामने मिलना “जादू” था. उन्होंने आगे कहा, ‘भारत में हर कोई क्रिकेट जानता है. लेकिन उनका ज्ञान विशेष है क्योंकि उन्हें पता है कि हम कब भारत गए थे. वह हमें हमारे पहले नाम से जानते हैं. आज प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलना जादू है. यह जुड़ाव जबरदस्त है. हमारे युवा क्रिकेटरों के साथ काम करने में प्रधानमंत्री और भारत की ओर से जिस तरह की मदद मिली है, वह बहुत दयालुता है.’


ये भी पढ़ें- हजरत बिलाल की नो-बॉल ने रचा नया इतिहास, मोहम्मद आमिर का कांड भी पड़ गया छोटा!


महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर दी श्रद्धांजलि

जॉर्जटाउन की अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री ने प्रोमेनेड गार्डन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने आर्य समाज स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित की, सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल का दौरा किया और स्मारक उद्यान में भारतीय आगमन स्मारक पर अपना सम्मान व्यक्त किया. उन्होंने भारतीय समुदाय की एक सभा को भी संबोधित किया.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

भजनलाल से वसुंधरा तक के इलाकों में बीजेपी को झटका, पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीजेपी को…

21 minutes ago

एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने दिया राज्यों की यूनिट मजबूत करने का संदेश, भगोड़ों पर कसेगा शिकंजा

NIA की छठी एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों की एंटी…

34 minutes ago

पाकिस्तान का पक्षकार बनने की क्या मजबूरी? भारत को ‘साइड प्लेयर’ बताकर घिरे राहुल गांधी

Rahul Gandhi Chicago Speech Controversy: शिकागो में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने पर राहुल गांधी…

43 minutes ago

मेले में आधी रात मचा बवाल, झगड़ा शांत कराने पहुंचे BJP नेता की मौत, एक युवक हिरासत में

Chandan Mandal Death: पश्चिम बंगाल के मालदा में कार्तिक पूजा के मेले में युवकों के…

49 minutes ago

मां की विदाई में पैतृक घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: पंचूर गांव में किए अंतिम दर्शन, शनिवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार

CM Yogi Adityanath: माता सावित्री देवी के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के…

52 minutes ago

सीएम सम्राट चौधरी का ‘Build in Bihar, Believe in Bihar’ मंत्र, 30 दिन में प्रस्ताव मंजूर न होने पर 31वें दिन अपने आप मिलेगी स्वीकृति

बिहार में 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर मुहर लगने के साथ मुख्यमंत्री…

59 minutes ago