ICC World Cup 2023

ENG vs AFG: इंग्लैंड पर अफगानिस्तान की जीत में ये दिग्गज बना घर का भेदी, खोल दिए डिफेंडिंग चैंपियन के राज

ENG vs AFG: भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को अफागनिस्तान ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी. पिछली बार की चैंपियन इंग्लैंड को अफगानिस्तान ने 69 रनों के बड़े अंतर से हराकर सभी को चौंका दिया. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडिम में खेले गये इस मैच में इंग्लैंड की टीम अपने ही एक पूर्व खिलाड़ी की वजह से हारी है. वो इंग्लैंड के लिए घर के भेदी की तरह अफगानिस्तान को जीतने में भूमिका निभाई.

स्पिनर्स के सामने इंग्लैंड ने टेके घुटने

पिछली बार की विजेता इंग्लैंड टीम अफगानिस्तान के सामने रविवार को खेले गए मुकाबले में घुटने टेक दिए. इंग्लैंड ने सबसे ज्यादा आठ विकेट स्पिनर्स के खिलाफ गंवा दिए. लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन टीम की इस हार का कारण सिर्फ यहीं नहीं है, उसके इस हार का सबसे बड़ा कारण उनकी टीम के पूर्व खिलाड़ी प्लेयर जोनाथन ट्राट हैं.

जोनाथन ट्रॉट बने घर के भेदी

अफगानिस्तान के लिए इंग्लैंड के खिलाफ जोनाथन ट्रॉट घर के भेदी जैसा काम किया है. इस समय जोनाथन अफगानिस्तान टीम के मुख्य कोच हैं. 42 साल के इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंग्लैंड के लिए आठ साल तक क्रिकेट खेला है. साल 2011 में हुए वर्ल्ड कप में जोनाथन ट्रॉट ने इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक 422 रन बनाए थे. जिसमें पांच फिप्टी भी शामिल है.

ट्रॉट के पास है भारतीय पिच का बेहतर अनुभव

वर्ल्ड कप के मौजुदा संस्करण में ट्रॉट के पास इंडिया के पिचों का जो बेहतर अनुभव है, वो उन्होंने  अफगानिस्तान टीम को दिया, जिसकी मदद से अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी. बता दें कि जोनाथन ट्रॉट इंग्लैंड टीम की प्लानिंद, खिलाड़ियों और उसके स्टाफ से बेहतर तरीके से वाकिफ हैं. उनके पास इंग्लिश खिलाड़ियों की बेहतर परख है. अफगान टीम के खिलाड़ियों ने अपने कोच जोनाथन ट्रॉट के इसी अनुभव का फायदा उठाया. इंग्लैंड के खिलाफ तैयारी की और मैच में 69 रनों से करारी शिकस्त दी.

इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की बेहतरीन तैयारी

अफगानिस्तान टीम के मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट ने इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ अपनी टीम को बेहतरीन तरीके से तैयार किया था. जिसका फायदा ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज और विकेटकीपर बल्लेबाज इकरम अलीखिल ने खुब उठाया. गुरबाज ने 80 रन और इकरम ने 58 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को 284 रनों तक पहुंचाया. इसके बाद टागेट का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम को अफगानी स्पिनर्स ने अपने जाल में फंसाते हुए 40.3 ओवर में 215 रनों पर ऑल आउट कर दिया.

ये भी पढ़ें- ENG vs AFG: अफगानिस्तान की इंग्लैंड पर जीत के बाद गुरबाज ने खोला राज, कहा- विराट ने बताया था ‘प्लान’

ट्रॉट ने इंग्लैंड को दी थी वॉर्निंग

अफगानिस्तान टीम के मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट ने मैच से एक दिन पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंग्लैंड टीम को वॉर्निंग दे दी थी. उन्होंने कहा था कि अफगानिस्तान की टीम में किसी भी टीम को हराने की क्षमता है. हम प्रत्येक मैच में जीत के इरादे से उतरते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि हम सारे में जीत ही दर्ज करते हैं. पूर्व में हमने बेहतर प्रदर्शन किया  है.

कौन हैं जोनाथन ट्रॉट?

जोनाथन ट्रॉट इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटकर हैं और फिलहाल वो अफगानिस्तान टीम के मुख्य कोच हैं. उन्होंने 2007 से 2015 तक इंग्लैंड के लिए आठ सालों तक क्रिकेट खेला है. इस दौरान उन्होंने 52 टेस्ट, 68 वनडे और 7 टी 20 मैच खेला है. तीनों फॉर्मेट में उनके नाम कुल 14 शतक शामिल है. टेस्ट में उन्होंने 3835 रन, वनडे में 2819 रन और टी 20 में 138 रन बनाए हैं.

Vikash Jha

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

10 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

27 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

27 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

33 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

47 minutes ago

क्रिकेट इतिहास का काला दिन: पिच विवाद के बाद भड़की भीड़, हैदराबाद टेस्ट में जमकर हुई थी तोड़फोड़

18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…

56 minutes ago