महेश तीक्षणा (सोर्स- X)
World Cup 2023 SL vs PAK: वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका टीम को अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों करीरी हार झेलनी पड़ी. अब श्रीलंका अपना दूसरा मैच 10 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी. लेकिन इससे पहले टीम के लिए खुशखबरी सामने आई है. उसका एक स्टार खिलाड़ी मैच खेलने के लिए फिट हो गया है.
ये भी पढ़ें- World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में बना खास रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में दर्ज हुआ टीम IND का नाम
मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में श्रीलंकाई गेंदबाज महेश तीक्षणा की टीम में वापसी हो सकती है. उनकी वापसी से श्रीलंका की गेंदबाजी मजबुत होगी. श्रीलंकाई टीम के असिस्टेंट कोच नवीज नवाज ने महेश तीक्षणा की वापसी को लेकर कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि महेश तीक्षणा को खेल के लिए उपलब्ध होना चाहिए. उन्होंने कहा कि ‘पहले खेल में हम उनके साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे. वहीं मेडिकल टीम के खिलाफ भी नहीं जाना चाहते थे, इसलिए मुझे विश्वास है कि वो अगले खेल के लिए उपलब्ध रहेंगे.
श्रीलंका टीम के असिस्टेंट कोच ने कहा कि महेश तीक्षणा के टीम में शामिल होने से टीम मजबुत होगी. वहीं गेंदबाजी आक्रमण भी काफी मजबुत होगा. उन्होंने कहा कि उनके आने से हमारे पास पहले से विकेट लेने के लिए एक योजना होगी.
हाल की बात करें तो एशिया कप में श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम आमने सामने हुई थी, जिसमें श्रीलंका ने पाकिस्तान को दो विकेट से मात दे दी थी. उसी मैच में एक कैच लपकने के दौरान महेश तीक्षणा चोटिल हो गए थे. उसके बाद वो भारत के खिलाफ फाइनल मैच में भी नहीं खेल पाए थे. महेश तीक्षणा श्रीलंका के लिए खेलते हुए 27 मैच में 44 विकेट झटके हैं. वो अपने दम पर टीम को कई मैच जीता चुके हैं.
Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…
Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…
Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए निष्कासित…
त्योहारों के मौसम में सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. मल्टी…
IND A vs PAK A: इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026…
Barack Obama Criticizes Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ओहायो की रैली में…