Marigold Care Tips: गेंदे के पौधे को फूलों से भर देगा माली का यह सीक्रेट नुस्खा, जानें सही तरीका
सीएम शिवराज सिंह चौहान, सीएम गहलोत, सीएम भूपेश
Election Opinion Polls 2023: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद ही सी-वोटर के ओपिनियन पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. यह सर्वे 1 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच किया गया और इसमें करीब 90 हजार लोगों से राय ली गई. वहीं बीजेपी ने भी आज छत्तीसगढ, राजस्थान और मध्यप्रदेश के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. हालांकि राजस्थान के लिए यह उनकी पहली लिस्ट है. छत्तीसगढ़ के लिए दूसरी और मध्यप्रदेश के लिए चौथी लिस्ट जारी की है. सर्वे में इन ही तीनों राज्यों की जनता से सवाल पूछा गया कि कौनसी पार्टी सत्ता में आ सकती है और मौजूदा सरकार के काम से वह कितने संतुष्ट हैं.
जब जनता से यह सवाल किया गया तो काफी हैरान करने वाले जवाब मिले. सबसे ज्यादा राजस्थान से चौंकाने वाले आकंड़े सामने आए. यहां सीएम गहलोत अपनी नई शुरू की गई योजनाओं के दम पर सरकार में वापसी का दावा कर रहे हैं, लेकिन सर्वे में ऐसा नहीं दिख रहा है. यहां बीजेपी की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है और कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ सकता है. वहीं अगर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की बात की जाए तो यहां कांग्रेस को अच्छी बढ़त मिल रही है.
राजस्थान में सी-वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक, राज्य की कुल 200 सीटों में से सबसे ज्यादा 127-137 सीटें बीजेपी को मिलती दिख रही हैं. दूसरे नंबर पर कांग्रेस को 59-69 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, अन्य के खाते में 2-6 सीटें जाती दिख रही हैं. अगर यह आंकड़े सही साबित होते हैं तो कांग्रेस को यहां हार का सामना करना पड़ेगा. हालांकि चुनाव में बीजेपी आलाकमान और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बीच मतभेद से बीजेपी को कोई नुकसान नहीं होता दिख रहा है और पार्टी स्पष्ट बहुमत से जीत हासिल कर लेगी. राजस्थान में 23 नवंबर को वोटिंग होगी.
कुल सीट- 200
कांग्रेस- 59-69
बीजेपी- 127-137
अन्य- 2-6
मध्यप्रदेश में सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा छू सकती है. यहां उसे 230 सीटों में से सबसे ज्यादा 113-125 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं इसके बाद बीजेपी दूसरे पायदान पर रहेगी. बीएसपी को 0-2 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, अन्य के खाते में शून्य से 3 सीटें जाती दिख रही हैं.
कुल सीट- 230
कांग्रेस- 113-125
बीजेपी- 104-116
बीएसपी- 0-2
अन्य- 0-3
वहीं अगर छत्तीसगढ़ की बात की जाए तो ओपिनियन पोल के मुताबिक, यहां विधानसभा की 90 सीटों में से कांग्रेस 45 से 51 सीटें हासिल कर सकती है. वहीं बीजेपी को 39 से 45 सीटें मिल सकती हैं. अन्य को 0-2 आ सकती हैं.
कुल सीट- 90
कांग्रेस- 45-51
बीजेपी- 39-45
अन्य- 0-2
Amit Shah Peepal Van Viksit Bharat Sankalp Park Nava Raipur: गृह मंत्री अमित शाह ने…
Devendra Fadnavis Pimpri Chinchwad Police Dial 112 response time: महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने…
Antaragni IIT Kanpur Social Initiatives: IIT कानपुर में आज मनोरंजन के साथ समाज सेवा का…
UP News: मेरठ के सोतीगंज इलाके में यूपी STF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…
Amit Shah Chhattisgarh Rajyotsav speech Nava Raipur SIR: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गृह मंत्री अमित शाह…
दिल्ली के पंजाबी बाग में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम…