देश

बाल सुधार गृह से रिहा हुए अतीक अहमद के दोनों बेटे, 8 महीने से थे बंद, बुआ ने कस्टडी के लिए SC में दाखिल की थी अर्जी

Atiq Son released: माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटों को बाल सुधार गृह से रिहा कर दिया गया है. इन दोनों का ही उमेश पाल हत्याकांड में नाम सामने आया था. हालांकि नाबालिग होने के चलते उन्हें जेल के बजाय बाल सुधार गृह में भेजा गया था. अतीक के चौथे बेटे अहजम और पांचवें बेटे आबान दोनों को ही उनकी बुआ को सौंपा गया है. अतीक की बहन ने इसके लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. इस मामले में आगे सुनवाई अब 10 अक्टूबर को होगी. अतीक के बेटों को सीडब्ल्यूसी (Child Welfare Committee) के आदेश पर रिहाई दी गई है.

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अतीक के चौथे और पांचवे बेटे को बाल संरक्षण गृह में रखा गया था. हालांक अब अहजम बालिग हो गया है. उसका पांच अक्टूबर को जन्मदिन था. इसलिए उसके छोड़े जाने पर संस्पेंस बना हुआ था, लेकिन सीडब्ल्यूसी ने उसे भी रिहा करने का फैसला लिया.

कोर्ट में जवाब दाखिल करेगा CWC

अतीक अहमद की बहन शाहीन ने दोनों बच्चों की कस्टडी के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी. इस पर अब मंगलवार को सुनवाई होगी. कोर्ट में कल सुप्रीम कोर्ट में कल सीडब्ल्यूसी को जवाब दाखिल करना है. इससे पहले कोर्ट ने बच्चों की कस्टडी पर सीडब्ल्यूसी को निर्णय लेने का निर्देश दिया था. हालांकि सीडब्ल्यूसी ने कोर्ट में जवाब दाखिल करने से पहले ही सोमवार को अतीक के दोनों बच्चों को उनकी बुआ को सौंप दिया है. इस दौरान बाल सुधार गृह पर एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार और थाना प्रभारी धूमनगंज राजेश मौर्य मौजूद रहे. बाल सुधार गृह से निकलकर अतीक के दोनों बेटे कार में सवार हुए और स्थान की ओर निकल गए. इसका वीडियो सामने आया है.

यह भी पढ़ें- Deoria Murder Case: प्रेमचंद यादव के पैतृक सम्पत्ति की पैमाइश के दौरान हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

‘अतीक के पांच बेटे हैं’

अतीक के बेटे अहजम अहमद का नाम भी उमेश पाल हत्याकांड में सामने आया था. अतीक के वकील खान सौलत हनीफ ने खुद अपने बयान में इस बात को कबूला था. सभी शूटरों व अतीक-अशरफ के मोबाइल फोन पर फेसटाइम एप के जरिए आईडी बनाने वाला और कोई नहीं बल्कि अहजम ही था. प्रयागराज पुलिस ने अहजम का नाम भी केस डायरी में शामिल किया था. बता दें कि अतीक और उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन के 5 बेटे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

8 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

8 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago