ICC World Cup 2023

SA vs NED: वर्ल्ड कप में नीदरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका को 38 रनों से हराया

SA vs NED: वर्ल्ड कप 2023 के 15वें मैच में नीदरलैंड की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका को 38 रनों के बड़े अंतर से हराकर इतिहास रच दिया है. इसी के साथ नीदरलैंड ने इस टूर्नामेंट में पहली जीत भी दर्ज कर ली है. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेले गये इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 42.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी पूरी साउथ अफ्रीका की टीम 42.5 ओवर में 207 रन पर ऑल आउट हो गई.

207 रन पर ऑल आउट हुई साउथ अफ्रीका

246 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम को आठवें ओवर में पहला झटका क्विंटन डिकॉक के रूप में लगा. वो 20 रन बनाकर आउट हो गये. वहीं दसवें ओवर में कप्तान टेम्बा बवूमा भी 16 रन बनाकर आउट हो गये. इसके बाद अगले दो ओवर में दो और विकेट गिर गये. रासी वान दर दुसें ने 4 रन और एडेन मारक्रम एक रन बनाकर आउट हो गये. उसके बाद हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर ने पारी को संभाला लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं कर सके. हेनरिक क्लासेन ने 28 रन और डेविड मिलर ने 43 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद मार्को यानसन ने 9 रन, जेराल्ड कट्जी ने 22 रन, केशव महाराज ने 40 रन और कगिसो रबाडा ने 9 रन बनाए. इसके अलावा लुंगी एनगिडी नाबाद 7 रन बनाकर लौटे और पूरी टीम 42.5 ओवर में 207 रन पर ऑल आउट हो गई.

नीदरलैंड ने बनाए 245 रन

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम को पहला झटका सातवें ओवर में 22 रन के स्कोर पर लगा. वहीं दूसरा झटका उसके अगले ही ओवर में 24 रन के स्कोर पर लगा. इसके बाद निरंतर अंतराल पर विकेट गिरता चला गया. 82 रन पर टीम के आधे खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे. नीदरलैंड की ओर से एन अनिल तेजा ने 20 रन रन बनाकर आउट हुए. वहीं लोगन वैन बीक ने 10 रन, वैन डर मर्व ने 29 रन बनाए. इसके अलावा आर्यन दत्त नाबाद 13 रन और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने नाबाद 78 रन बनाकर लौटे. इस तरह से नीदरलैंड ने आठ विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए.

दोनों टीम के गेंदबाजों ने झटके 18 विकेट

साउथ अफ्रीका के गेंदबाज लुंगी एनगिडी, मार्को यानसन, कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट लिए. वहीं केशव महाराज और जेराल्ड कट्जी ने एक-एक विकेट लिए. वहीं नीदरलैंड के गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका टीम को ऑल आउट कर दिया. लोगन वैन बीक ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके, पॉल वैन मीकरेन, रुलॉफ वैन डर मर्व और बास डलीडे ने दो-दो विकेट झटके. इसके अलावा कॉलिन ऐकरमैन को एक सफलता मिली.

टी20 में दे चुकी है मात

बता दें कि साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच अब तक कुल सात वनडे मैच खेले गये हैं. जिसमें साउथ अफ्रीका ने 6 मैच में जीत दर्ज की है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है. वहीं वर्ल्ड कप में दोनों टीम की तीन बार भिड़ंत हो चुकी है. जिसमें हर बार साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड को हराया है. नीदरलैंड ने 6 नवंबर 2022 में टी20 वर्ल्ड कप में खेले गये एक मैच में साउथ अफ्रीका को हरा दिया था.

ये भी पढ़ें- SA vs NED: नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को दिया 246 रनों का टारगेट, कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने बनाए नाबाद 78 रन

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डिकॉक, टिम्बा बवूमा (कप्तान), रासी वान दर दुसें, एडन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन, डेविक मिलर, मार्को यानसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जेराल्ड कट्जी.

नीदरलैंड टीम की प्लेइंग इलेवन

विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडाउड, कॉलिन ऐकरमैन, बास डलीडे, एन अनिल तेजा, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), साइब्रैंड एंगलब्रेख्त, रुलॉफ वैन डर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकरेन.

Vikash Jha

Recent Posts

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

12 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

36 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

55 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

59 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

1 hour ago