ICC World Cup 2023

NZ vs AFG: चेन्नई में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की होगी भिड़ंत, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

NZ vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 में अब तक 15 मैच खेले जा चुके हैं. सभी दस टीमें तीन-तीन मैच खेल चुकी है. बुधवार को चेन्नई स्थित चेपॉक स्टेडियम में टूर्नामेंट का 16 वां मैच खेला जाएगा. दोपहर दो बजे से न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी. लेकिन इससे आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे टॉस होगा. आईये मैच से पहले जानते हैं पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल.

कैसी है चेन्नई की पिच

चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है. इस पिच पर गेंद फंसकर आती है. जिसके चलते बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है. चेन्नई के मैदान पर स्पिन गेंदबाजों का सामना करना बड़ी चुनौती होती है. लाल मिट्टी से बनी पिच स्पिनरों के लिए हमेशा मददगार साबित होती है. चेन्नई में मैच के दौरान के दौरान अगर तेज हवा चलती है तो तेज गेंदबाज को भी मदद मिलती है क्योंकि हवा के कारण गेंद स्विंग होता है.

चेन्नई में मौसम का हाल और हेड टू हेड आंकड़े

बुधवार को चेन्नई में बारिश नहीं होने के आसार है. वहीं शहर का तापमान दिन में अधिकतम 32 डिग्री और रात में घटकर 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है. मैच के दौरान शाम के वक्त मैदान में उतरे खिलाड़ियों और दर्शकों को उमस भरी गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. दोनों टीमों के बीच अब दो मैच हुए हैं, वो भी वर्ल्ड कप में और दोनों मैच में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है.

दोनों टीमें खेल चुकी है तीन-तीन मैच

वर्ल्ड कप 2023 टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की टीम अब तक तीन मैच खेल चुकी है और तीनों ही मैचों में उसे जीत मिली है. ऐसे में बुधवार को होने वाले मैच में भी न्यूजीलैंड अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. वहीं अफगानिस्तान की टीम भी इस टूर्नामेंट में तीन मैच खेल चुकी है. जिसमें उसे पहले दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. वहीं तीसरे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 69 रनों के बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की थी. ऐसे में अफगानिस्तान भी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी.

ये भी पढ़ें- SA vs NED: वर्ल्ड कप में नीदरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका को 38 रनों से हराया

न्यूजीलैंड टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉन्वे, विल यंक, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट.

अफगानिस्तान टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इकराम अलीखिल, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी.

Vikash Jha

Recent Posts

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

13 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

17 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

26 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

43 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

46 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

53 minutes ago