नींबू के पौधे में लाएं रिकॉर्ड तोड़ फल: माली का सीक्रेट फॉर्मूला
राजा भैया और भानवी सिंह
UP News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) और पत्नी भानवी सिंह के बीच तालाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. साकेत कोर्ट मे आज इस मामले की सुनवाई हुई. राजा भैया की पत्नी और उनके पिता उदय प्रताप सिंह मंगलवार को कोर्ट पहुंचे. अदालत में आज राजा भैया के पिता का बयान दर्ज होना था. इस सिलसिले में उनकी आज कोर्ट पेशी थी. वहीं दूसरी भानवी सिंह ने उनके खिलाफ मेंटेनेंस को लेकर अर्जी दाखिल की है, जिसमें उन्होंने कहा कि राजा भैया से उन्हें 10 लाख रुपये महीना गुजारा भत्ता चाहिए.
भानवी सिंह ने कोर्ट से कहा कि राजा भैया को महंगे ब्रांड्स को शौक हैं. इसको लेकर वहीं भानवी सिंह ने भी कोर्ट से गूची,बरबरी,फेरागामो जैसे ब्रांड के प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए 10 लाख रुपये हर महीने की मांग की है. उन्होंने कोर्ट को लिखित आवेदन में साफ कहा कि मैं अपनी कमाई से ऐसी महंगी चीजें नहीं खरीद सकती जैसी राजा के पास हैं, इसलिए मुझे भी उनके जैसा जीवन जीने के लिए रुपये चाहिए.
वहीं सुनवाई से पहले भानवी सिंह के वकील ने कहा कि मामले की सुनवाई इन कैमरा हो, ताकी मीडिया ट्रायल से बचा जा सके. लेकिन राजा भैया के वकील ने कहा कि ये लोग खुद ही मीडिया के सामने आकर बयानबाजी करते हैं. इसके कोर्ट में राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह की कोर्ट में मौजूदगी पेश हुई. हालांकि राजा के वकील ने उनका बयान फिलहाल रिकॉर्ड पर लेने से मना कर दिया है. इसके लिए कोर्ट ने राजा भैया के वकील से जवाब दाखिल करने के लिए कहा है.
यह भी पढ़ें- Deoria Murder Case: प्रेम चंद यादव के घर पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जिलाधिकारी को दिया ये आदेश
बता दें कि जब कोर्ट से भानवी सिंह और उनके ससुर बाहर आए तो वह मीडिया से बचते हुए निकल गए. बस वह इतना कह पाए कि कोर्ट ने अभी कुछ बोलने से मना किया है, इसिलए केस अभी पेंडिंग में पड़ा है. मामले की अगली सुनवाई अब 3 नवंबर को होगी. मालूम हो राजा भैया ने भावनी सिंह से तालाक लेने के लिए कोर्ट में मामला दर्ज कराया था. वहीं उनकी पत्नी कई तरह के गंभीर आरोप लगा चुकी हैं. इसमें मारपीट और दूसरी महिलाओं से संबंध की बात भी शामिल हैं.
Bank Strike Postponed 2026: 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को…
Aaj Ka Panchang: सोमवार, 28 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि शाम…
Aaj Ka Rashifal: 28 सितंबर 2026, सोमवार को ध्रुव और व्याघात योग के प्रभाव से…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक और…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव…