ICC World Cup 2023

World Cup 2023 NZ vs NED: न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 99 रनों से हराया, सेंटनर ने झटके 5 विकेट

World Cup 2023 NZ vs NED: वर्ल्ड कप 2023 का छठा मैच आज न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच खेला गया. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेले गये इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड की टीम पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 322 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी नीदरलैंड की पूरी टीम 223 रन पर ऑल आउट हो गई. न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर ने पांच विकेट लिए.

न्यूजीलैंड ने बनाए 322 रन

हैदराबाद के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ नीदरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. न्यूजीलैंड की ओर से पारी की शुरुआत करने डेवोन कॉन्वे और विल यंग आए. किवी टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ शानदार शुरुआत की. 13वें ओवर की पहली गेंद पर टीम को पहला झटका लगा डेवोन कॉन्वे के रुप में लगा. वह 40 गेंद में 32 रन बनाकर वान डर मेर्व की गेंद पर बास डे लीडे के हाथों कैच आउट हो गये.

विल यंग, रचिन रविंद्र और टॉम लैथम ने जड़ा फिप्टी

न्यूजीलैंड की पारी का आगाज करने आए ओपनर बल्लेबाज विल यंग ने शानदार अर्धशतक बनाया. वह 80 गेंद में 70 रन बनाकर आउट हुए. कॉन्वे के आउट होने के बाद उन्होंने रचिन रविंद्र के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. अपनी पारी के दौरान विल यंग ने सात चौके और दो छक्के लगाए. उनके आउट होने के बाद रचिन रविंद्र ने डेरिल मिचेल के साथ मिलकर पारी को संभाला लेकिन 33वें ओवर के दूसरी गेंद पर वो भी आउट हो गए. उन्होंने 51 गेंद में 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का निकला. वह वान डर मेर्व की गेंद पर कैच आउट हो गये. कप्तान टॉम लैथम ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. वह 64 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए.

मिचेल सेंटनर ने झटके 5 विकेट

न्यूजीलैंड के गेंदबाज मिचेल सेंटनर ने नीदरलैंड की टीम के पांच बल्लेबाजों को आउट कर दिया. वहीं न्यूजीलैंड की पारी के दौरान नीदरलैंड के तीन गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए. जबकि, बास डे डीले ने एक विकेट लिया. आर्यन दत्ता, रूलोफ वान डर मेर्व और पॉल वान मीकरन ने दो- दो विकेट लिए.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023 NZ vs NED: विश्व कप में पहली जीत तलाशने उतरेगी नीदरलैंड की टीम, थोड़ी देर में होगा टॉस, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फॉर्ग्यूशन, ट्रेंट बोल्ट.

नीदरलैंड की प्लेइंग इलेवन

विक्रमजीत सिंह, मैक्सओ डाउड, कॉलिन एकरमैन, बास डे लीडे, तेजा निदमनुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), सायब्रांड एंगेलब्रेक्ट, रूलोफ वान डर मेर्व, रयान क्लेन, आर्यन दत्त, पॉल वान मीकरन.

Vikash Jha

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

5 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

13 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

39 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

50 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago