रोटी खाते ही खुजली या पेट दर्द? जानें Wheat Allergy के संकेत और बेस्ट विकल्प
उत्तर प्रदेश में ई-खसरा पड़ताल
UP News: उत्तर प्रदेश के ई-खसरा पड़ताल (डिजिटल क्रॉप सर्वे) हेतु चयनित 21 जनपदों में शत-प्रतिशत एवं 54 जनपदों मे 10 राजस्व ग्राम में पड़ताल का कार्य तेज गति से जारी है। प्रदेश के 45 जिलों में योगी सरकार ने शत-प्रतिशत सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। वहीं, 10 जिलों में भी कार्य 99 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द से जल्द बाकी बचे जनपदों में भी सर्वे के कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया है। सीएम योगी ने धीमी प्रगति वाले जनपदों को लेकर नाराजगी जतायी है। उन्होंने जिलाधिकारियों को तेज गति से सर्वे पूरा करने की सख्त हिदायत दी है।
सर्वे के कार्य में लगे प्रत्येक सर्वेयर को प्रतिदिन न्यूनतम 50 सर्वे नंबर (गाटा संख्या) का सर्वे करने का लक्ष्य दिया गया है, जिसकी मॉनीटरिंग साप्ताहिक आधार पर मुख्य सचिव (राजस्व परिषद एवं कृषि विभाग) के माध्यम से एवं प्रतिदिन स्वयं जिलाधिकारी कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में इस कार्य में कुल 17500 सर्वेयर लगाये गये हैं, जिसमें 8000 राजस्व विभाग ,3500 कृषि विभाग और 6000 पंचायती राज से हैं। इन्हें प्रदेश के 27641 राजस्व ग्रामों में कुल 1.19 करोड़ से अधिक खेतों का डिजिटल क्रॉप सर्वे करना है। इनमें से 27182 राजस्व ग्रामों मे कार्य प्रारंभ कर 19123 राजस्व ग्रामों के 1.09 करोड़ से अधिक सर्वे नंबर (गाटा संख्या ) का सर्वे को पूरा कर लिया गया है।
54 जनपद जहां 10 राजस्व ग्रामों का चयन किया गया है:
अपडेट आंकड़ों की बात करें तो बागपत, आजमगढ़, अमरोहा, बलरामपुर, गोंडा, एटा, आगरा, बहराइच, बरेली, बिजनौर, फतेहपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर, हाथरस, कौशाम्बी, ललितपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, शामली, श्रावस्ती, सोनभद्र, उन्नाव, सहारनपुर, फिरोजाबाद, बांदा, बुलंदशहर, रामपुर, गौतमबुद्ध नगर, कन्नौज, शाहजहांपुर, कासगंज, मैनपुरी, खीरी, सिद्धार्थनगर, प्रयागराज, महाराजगंज, कन्नौज, कानपुर नगर, अलीगढ़, सीतापुर, संभल, कुशीनगर, कानपुर देहात, हापुड़,मऊ और लखनऊ में सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा इटावा, अंबेडकरनगर,संभल, बलिया,बदायूं ,मथुरा, अमेठी, बाराबंकी और पीलीभीत 99 प्रतिशत तक सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है।
90 से लेकर 99 फीसदी तक सर्वे पूरा करने वाले जनपद हमीरपुर, चंदौली, देवरिया, अयोध्या, बस्ती, मुरादाबाद, जालौन, औरैया, सुल्तानपुर, हरदोई, मिर्जापुर, महोबा और फर्रुखाबाद के अलावा संत कबीरनगर, प्रतापगढ़, जौनपुर, चित्रकूट, झांसी, भदोही, वाराणसी और गोरखपुर में भी सर्वे का कार्य 80 से 90 फीसदी के बीच पूरा हो चुका है। जिन जनपदों में सर्वे का कार्य 90 फीसदी से कम है उन्हें लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।
यह भी पढ़िए: किसानों को मिलेगी हर महीने 3,000 रुपये पेंशन, जानिए- पूरी जानकारी
बता दें कि मोबाइल एप के जरिए कृषि सहित अन्य विभागों के कर्मचारी खेतों में उगी फसलों का रिकॉर्ड तैयार कर रहे हैं। योगी सरकार इसके जरिए प्रदेश में पैदा की जा रही फसलों का पूरा डेटा तैयार करा रही है। सर्वे के माध्यम से फसलों के जो आंकडे़ प्राप्त होंगे, उससे प्रदेश के किसानों के लिए योजना बनाने में बहुत सुविधा प्राप्त होगी। राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान मे क्रियान्वित की जा रही एप आधारित ई-खसरा पड़ताल (डिजिटल क्रॉप सर्वे) की व्यवस्था किसानों के जीवन में खुशहाली की नई राह खोलने का एक उपक्रम है।
— भारत एक्सप्रेस
संसद के विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार…
शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संतुलित इस्तेमाल पर राउल के विचारों की सराहना करते हुए…
Calcutta High Court On Ritabrata Banerjee: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के 3…
पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सभी राज्यों की लोकसभा…
भारत की युवा पीढ़ी के लिए पहली अच्छी नौकरी के अवसर टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और…
PM Ujjwala Yojana Second Cylinder Test: जानिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में पहला सिलेंडर खत्म होने…