ICC World Cup 2023

World Cup 2023: न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में सता रही भारत से हार की चिंचा, ये है असली वजह!

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के लीग चरण समाप्त हो गए हैं. सेमीफाइनल में चार टीमें भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है. पहला सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार 15 नवंबर को खेला जाएगा. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड से होगी. दोनों टीमों के बीच काफी दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है. टीम इंडिया के अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए उसे खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. टीम इंडिया ने लीग मुकाबले में पहले मैच से लेकर आखिरी मैच तक सभी 9 टीमों को बड़े ही आसानी से हरा दिया. इस प्रदर्शन को देखते हुए न सिर्फ क्रिकेट फैंस बल्कि, पूर्व क्रिकेटर भी टीम इंडिया को खिताब का प्रबल दावेदार मान रहे हैं.

टीम इंडिया न्यूजीलैंड को दे चुकी है मात

लीग मुकाबले में टीम इंडिया ने 22 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में न्यूजीलैंड को 12 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट से हरा दिया था. इस जीत से भारत को मनोवैज्ञानिक लाभ मिलेगा. सेमीफाइनल में दोनों टीम कोई भी गलती नहीं करना चाहेगी. दोनों टीमें जानती है कि यहां हार का मतलब है टूर्नामेंट से बाहर होना. भारतीय टीम को 2019 का वर्ल्ड कप याद होगा, जब न्यूजीलैंड ने हराकर भारत के खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया था. वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों अब तक 9 बार आमने-सामने हुआ है, जिसमें 4 दफा भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं पांच बार न्यूजीलैंड ने मात दिया है.

वर्ल्ड कप में भारत की धरती पर नहीं मिली कभी हार

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में एक चीज को मजबुती प्रदान कर रही है वह है कि भारत में वर्ल्ड कप के अंतर्गत न्यूजीलैंड एक भी बार भारतीय टीम को नहीं हरा पाई है. न्यूजीलैंड की टीम जब कल मैदान पर खेलने के लिए उतरेगी तो उनके खिलाड़ियों के मन में ये जरूर दौर रहा होगा. भारत की धरती पर वर्ल्ड कप में दोनों टीमें अब तक तीन बार आमने-सामने हुए हैं, जिसमें हर बार भारत ने जीत दर्ज की है. दोनों देशों के बीच अब तक 117 मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें 59 बार भारत ने जीत दर्ज की है. जबकि, 50 बार न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है. वहीं एक मैच ड्रॉ हो गया. जबकि, 7 मैच में बिना हार-जीत के फैसले के मैच खत्म हो गया.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: सेमीफाइनल में कीवी टीम के ये तीन खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए बन सकते हैं मुसीबत, रोहित ब्रिगेड को रहना होगा सचेत

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

1 minute ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

10 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

26 minutes ago

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago