देश

‘दिल्ली में 70% बच्चे नेब्युलाइजर पर, 9 सालों में प्रदूषण नियंत्रण पर कोई काम नहीं हुआ’, गौतम गंभीर ने केजरीवाल सरकार को घेरा

Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण लोगों की हालत खराब है. दिल्ली-एनसीआर में कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है, जिसके कारण लोगों को सांस लेने में भी दिक्कतें हो रही हैं. इस बीच, प्रदूषण को लेकर दिल्ली में घमासान छिड़ा हुआ है. बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली सरकार द्वारा प्रदूषण कम करने को लेकर किए जा रहे इंतजामों को नाकाफी बताया है और कहा कि दिल्ली सरकार को बुनियादी ढांचे पर खर्च करने की ज़रूरत है.

गंभीर ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा, “हमें न केवल दिवाली के दौरान बल्कि पूरे साल प्रदूषण के मुद्दे पर बात करनी चाहिए. दिल्ली सरकार को बुनियादी ढांचे पर खर्च करने की ज़रूरत है. पिछले 9 वर्षों में धूल प्रदूषण पर कोई काम नहीं किया गया, कोई वैक्यूम क्लीनर या छिड़काव मशीनें नहीं लाई गईं और कोई कृत्रिम बारिश नहीं की गई. दिल्ली में 70% बच्चे नेब्युलाइज़र पर हैं.”

दरअसल, आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि दिल्ली में दिवाली के दौरान जलाए गए पटाखों के कारण प्रदूषण बढ़ा है. आम आदमी पार्टी दिल्ली में पटाखे जलाने को लेकर बीजेपी पर आरोप लगा रही है. गौतम गंभीर ने इन्हीं सवालों के जवाब में दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे इंतजामों पर सवाल उठाए हैं.

दिवाली के बाद दिल्ली में AQI का स्तर बढ़ा

दिल्ली में दिवाली पर पूरी रात पटाखे जलाए गए, जिसके बाद वायु प्रदूषण अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. दिल्ली-एनसीआर का AQI लेवल कई जगहों पर 999 तक पहुंच गया था. प्रदूषण का स्तर इस लेवल पर पहुंच गया जिसका आंकलन AQI मापने वाली मशीन भी नहीं कर पा रही थी.

वहीं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का कहना था कि दिल्ली में पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध था लेकिन पटाखे जले जो उत्तर प्रदेश और हरियाणा से आए. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा में अगर सख्ती से प्रतिबंध होता तो वहां भी लोगों को पटाखे नहीं मिलते.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

35 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

52 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

10 hours ago