देश

Chhattisgarh: CM भूपेश बघेल पर बरसे हिमंत बिस्वा सरमा, बोले- महादेव के नाम पर घोटाला किया, अब महादेव उन्हें नहीं छोड़ेंगे

Himanta Biswa Sarma Rally Today: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भाजपा प्रत्याशियों के लिए रैली करने आए. यहां मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोला. राजिम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बोले कि भूपेश बघेल ने महादेव के नाम पर घोटाला किया है, अब महादेव उन्हें नहीं छोड़ेंगे.

हिमंत बिस्वा सरमा ने छत्तीसगढ़ के राजिम में आज कहा कि ”भूपेश बघेल आपका हिसाब देने का समय आ चुका है… चुनाव के पहले चरण में आप लोग (कांग्रेस) हार चुके हैं और दूसरे चरण के चुनाव में आपका हारना पक्का है…” न्‍यूज एजेंसी ANI ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के भाषण का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्‍हें छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए देखा जा सकता है.

असम के सीएम और बीजेपी नेता की रैली

हिमंत बिस्वा सरमा ने गरियाबंद में कहा, ”छत्तीसगढ़ में चुनाव होने वाले हैं. पीएम नरेंद्र मोदी कल छत्तीसगढ़ में थे. अब वह सिर्फ भारत के बेटे नहीं हैं, बल्कि लोग उन्हें विश्व के नेता के रूप में पहचानते हैं और उनको सबसे लोकप्रिय नेता मानते हैं. जब वह अमेरिका जाते हैं, तो उनका सम्मान किया जाता है. वह पूरे देश में जहां भी जाते हैं, उनका सम्मान किया जाता है. इसका कारण यह है कि वह जो कहते हैं, वह करते हैं. इसलिए हम कहते हैं, ‘मोदी है तो मुमकिन है’…”

यह भी पढ़िए: ‘मूर्खों के सरदार किस दुनिया में रहते हो…’ राहुल गांधी के Made In China के दावे पर PM नरेंद्र मोदी का करारा हमला

हिमंत बिस्वा सरमा ने रायपुर में कहा, “…राहुल गांधी को जो स्क्रिप्ट देते हैं वे वही स्क्रिप्ट पढ़ लेते हैं… प्रधानमंत्री ने जो कहा (मूर्खों के सरदार वाला बयान) है वह सभी को पता है, सबके मन में भी वही है… राहुल जी क्या जानते हैं? एक व्यक्ति ने कहा था इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा लेकिन वो समय जा चुका है… भारत की जनता राहुल गांधी के साथ अपने आप को एक नहीं समझती है…”

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

जाते-जाते भी रुलाएगा मानसून! अगले 5 घंटों में 14 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का ‘रेड अलर्ट’

Weather Today: IMD ने 21 सितंबर को कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं…

4 minutes ago

Balaji Wafers vs Lays: एक गरीब परिवार से 4 हजार करोड़ के साम्राज्य तक, पेप्सिको जैसे ग्लोबल ब्रांड को चटाई धूल?

गुजरात से शुरू हुआ बालाजी वेफ़र्स आज भारतीय स्नैक्स मार्केट में लेज़ जैसे ग्लोबल ब्रांड…

21 minutes ago

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और शोभन योग का बड़ा संयोग! जानिए सोमवार के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

21 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात 8:02 बजे तक रहेगी,…

42 minutes ago

शोभन योग से वृषभ और मिथुन राशि वाले होंगे मालामाल: भोलेनाथ की कृपा से चमकेगी किन राशियों की किस्मत?

21 सितंबर 2026, सोमवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और शोभन योग का प्रभाव कई राशियों के…

51 minutes ago

CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन में रेल मंत्रालय! स्टेशनों पर लगेंगे 20 हजार नए फिल्ट्रेशन सिस्टम, मिलेगा शुद्ध पानी

Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के…

8 hours ago

पुरानी दिल्ली को मिलेगा नया पहचान-चिह्न: चांदनी चौक का टाउन हॉल बनेगा टूरिज्म और कल्चरल हब

दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन…

9 hours ago