ICC World Cup 2023

NZ vs SA: साउथ अफ्रीका की धाकड़ बल्लेबाजी, न्यूजीलैंड के खिलाफ कूट डाले 358 रन, का डिकॉक-दुसें का शानदार शतक

NZ vs SA: वर्ल्ड कप 2023 का 32वां मैच पुणे में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 357 रन बनाए. अब न्यूजीलैंड के सामने चेज करने के लिए 358 रन का टारगेट है. साउथ अफ्रीका की ओर से ओपनर क्विंटन डीकॉक (114 रन) और रासी वान दर दुसें (133 रन) ने शतकीय पारी खेली.

साउथ अफ्रीका ने की बेहतरीन शुरुआत

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने अच्छी शुरुआत की. 9वें ओवर में टीम का कप्तान टिम्बा बवूमा के रूप में पहला झटका लगा. बवूमा 24 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए. दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रासी वान दर दुसें ने क्विंटन डिकॉक के बाद पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली.

डिकॉक और दुसें ने खेली शतकीय पारी

ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और रासी वान दर दुसें ने शतकीय पारी खेली. 40वें ओवर में क्विंटन डिकॉक टीम साउदी की गेंद पर कैच आउट हो गए. डिकॉक ने 116 गेंदों में 114 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान डिकॉक ने 10 चौके और तीन छक्के लगाए. वहीं 48वें ओवर में रासी वान दर दुसें भी टीम साउदी की गेंद पर बोल्ड हो गए. दुसें ने 118 गेंदों में 133 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 5 छक्के निकले.

न्यूजीलैंड के सामने 358 रन का टारगेट

डेविड मिलर ने 30 गेंदों में तूफानी 53 रन बनाए. उन्होंने चार छक्के और दो चौके लगाए. इसके अलावा हेनरिक क्लासेन 15 रन और एडन मारक्रम 6 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस तरह से साउथ अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 357 रनों का लक्ष्य खड़ा किया और न्यूजीलैंड के सामने 358 रनों की चुनौती पेश की.

न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, टीम साउदी, ट्रेंट बोल्ट.

साउथ अफ्रीका टीम की प्लेइंग इलेवन

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रासी वान दर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, जेराल्ड कट्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023 में हारिस रऊफ को जमकर पड़े हैं छक्के, साबित हो रहे सबसे महंगे गेंदबाज

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

12 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

31 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

38 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

44 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

1 hour ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

2 hours ago