सचिन तेंदुलकर और शोएब अख्तर
IND vs PAK: वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. पाकिस्तान पर रिकॉर्ड आठवीं बार जीत दर्ज करने के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज के मजे लिए हैं. दरअसल, भारत-पाकिस्तान मैच से एक दिन पहले शोएब अख्तर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था. अब आज के मैच में जीत दर्ज करने के बाद सचिन ने करारा जवाब दिया है.
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने दोनों देशों के बीच मैच से पहले शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था का कि कल अगर ऐसा करना है तो ठंड रख… अब क्रिकेट के भगवान के नाम से चर्चित दिग्गज पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शोएब के इस पोस्ट पर करारा जवाब दिया है. भारत की जीत के बाद सचिन तेंदुलकर ने लिखा, ‘मेरे दोस्त आपका एडवाइस फॉलो किया और सब कुछ बिल्कुल ठंडा रखा.’
बल्लेबाजों को मदद मिलने वाली नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर भारतीय गेंदबाजों से बेहतरीन प्रदर्शन किया. एक समय में पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 155 रन था, ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की पूरी टीम 50 ओवर खेल लेगी लेकिन उसके बाद पाकिस्तान के विकेट गिरने शुरू हुए तो लगातार गिरते चले गये और पूरी टीम 191 रन पर ऑल आउट हो गई. आखिरी के 36 रन बनाने में पाकिस्तान ने अपने 8 विकेट गंवा दिये. भारतीय गेंदबाजों के आगे पूरी टीम घुटने टेक दिए.
भारतीय टीम के पांच गेंदबाजों ने पाकिस्तान के दो-दो विकेट चटकाए. जिसके चलते 42.5 ओवर में पूरी टीम ऑल आउट हो गई. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पहली सफलता दिलाई. इसके बाद हार्दिक पांड्या ने भी विकेट लिए. दो विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान की टीम एक समय में मजबूत स्थिति में थी लेकिन उसके बाद गेंदबाजों ने जब अपना कहर बरपाना शुरू किया तो 8 विकेट 36 रनों के भीतर पवेलियन लौट गए. मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए. शार्दुल ठाकुर को कोई विकेट नहीं मिला.
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…
नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…
Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…
मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…
उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…