खेल

Israel Hamas War: भारत की जीत से गदगद इजरायल, राजदूत बोले- हमास को जीत नहीं डेडिकेट कर पाया पाकिस्तान

Israel Hamas War: भारत पाकिस्तान मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की है. इस मैच में टीम इंडिया ने बैटिंग से लेकर बॉलिंग और फील्डिंग सभी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. वहीं मैच के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है और भारत को हर जगह से बधाई के संदेश मिल रहे हैं. इस दौरान ही पाकिस्तान के पिछले मैच के हीरो यानी मोहम्मद रिजवान ट्रोल हो गए हैं. उन्हें ट्रोल किसी और ने नहीं बल्कि इजरायल के रोजदूत नाओर गिलोन ने किया है. गिलोन ने यह तक कहा कि अब पाकिस्तान अपनी जीत हमास को समर्पित नहीं कर सकेगा.

दरअसल वर्ल्ड कप के भारत पाकिस्तान मुकाबले में पाकिस्तान की करारी हार पर और भारत की जीत पर इजरायल के राजदूत काफी खुश हैं. इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पाकिस्तानी टीम पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि भारत की जीत से हमें खुशी हुई है, लेकिन पाकिस्तानी टीम अपनी जीत हमास के आतंकियों को समर्पित नहीं कर सकी.

यह भी पढ़ें-IND vs PAK: बाबर की सेना को टीम इंडिया ने बुरी तरह रौंदा, पीएम मोदी ने भी दी जीत की बधाई

गौरतलब है कि नाओर का यह बयान पाकिस्तानी टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान पर एक तंज के तौर पर माना जा रहा है. रिजवान ने पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी और उसे गाजा को डेडिकेट किया था. इसके चलते ही पाकिस्तान पर  आतंक का समर्थन करने के आरोप लगने लगे थे. कई लोग तो इस मैच का ही बायकॉट करने की बात कर चुके हैं. वहीं मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त जीत के चलते भारतीय फैंस के साथ ही इजरायली राजदूत भी गदगद हैं.

यह भी पढ़ें-“हर 10 साल पर हो जातीय जनगणना…”, मायावती और अखिलेश यादव के बाद ओपी राजभर ने भी कर डाली मांग

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में एक फैन नजर आया था, जिसने ‘हमास-इजरायल जंग’ को लेकर एक पोस्टर में इजरायल का समर्थन वाला संदेश लिख रखा था. इसको लेकर इजरायली राजदूत ने खुसी जताई और इस मौके पर उन्होंने पूरे भारत का एक बार फिर समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

2 minutes ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

2 minutes ago

एयरपोर्ट पर सिम खोजने का झंझट खत्म! एयर इंडिया का EasyRoam करेगा काम आसान

Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…

5 minutes ago

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

39 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

48 minutes ago