ICC World Cup 2023

विराट के ODI में 50वें शतक पर सचिन तेंदुलकर को याद आई पहली मुलाकात, बोले- जब आपने ड्रेसिंग रूम में मेरा पैर छुआ था…

Sachin Tendulkar on Virat Kohli 50th ODI Century: वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने शतकीय पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया. विराट कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 49 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 50वां शतक जड़ दिया. कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने 113 गेंदों पर 117 रनों की शानदार पारी खेली. विराट के वनडे में 50वां शतक जड़ने के बाद सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विराट के साथ पहली मुलाकात को याद किया.

सचिन ने विराट के साथ पहली मुलाकात को किया याद

विराट कोहली ने वनडे में 50वां शतक जमाने के बाद मैदान से झुककर स्टैंड में बैठे सचिन तेंदुलकर को नमन किया. इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए विराट के साथ पहली मुलाकात को याद किया. सचिन ने लिखा, ‘जब मैं आपसे पहली बार भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में मिला था तो टीम के अन्य सदस्यों ने आपके मेरे पैर छूने का मजाक उड़ाया था. उस दिन मैं अपनी हंसी नहीं रोक पाया था लेकिन जल्द ही आपने अपने जुनून और कौशल से मेरे दिल को छू लिया. मैं बहुत खुश हूं कि वह युवा लड़का एक विराट खिलाड़ी बन गया है.’

‘इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकता’

सचिन ने आगे लिखा कि, मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकता कि एक भारतीय ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा है वो भी सबसे बड़े मंच वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में और अपने घरेलू मैदान पर ये करना सोने पर सुहागा है. बता दें कि वर्ल्ड कप में विराट कोहली का ये तीसरा शतक था. इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहली ने सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी की थी.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: ODI में 50 शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली, सचिन को पीछे छोड़ा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

6 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

6 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

7 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

8 hours ago